बॉलीवुड

जब नीता अंबानी ने बहू श्लोका को दिया था बेशक़ीमतों हीरों का हार, गिनीज बुक में दर्ज है रिकॉर्ड

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी का परिवार आए दिन चर्चा में रहता है। बता दे मुकेश अंबानी के परिवार से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ इनके घर में होने वाले इवेंट, फंक्शन और पार्टी भी काफी चर्चा में रहती है। वहीं नीता अंबानी से लेकर उनकी बहू श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी हर कोई अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

nita ambani

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी हुई थी तो यह शादी काफी चर्चा में रही थी। इतना ही नहीं बल्कि इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारों ने खाना तक भी परोसा था। इसी शादी में नीता अंबानी ने अपनी बहू को दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस गिफ्ट किया था।

शाही अंदाज में हुई थी श्लोका और आकाश की शादी

गौरतलब है कि, अंबानी परिवार एक ऐसा परिवार है जो सिर्फ पैसों के मामले के लिए तो मशहूर है, ही बल्कि यहां अपनी सादगी और सौम्यता के लिए भी जाने जाते हैं। बता दे मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता से हुई थी। इस शादी में राजनीतिक, व्यवसाय और बॉलीवुड दुनिया से जुड़े दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थी।

nita ambani

इतना ही नहीं बल्कि इस शादी में सलमान खान, शाहरुख से लेकर बड़े अभिनेताओं ने खाना परोसा था जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। बता दे अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी है। ऐसे में श्लोका पहले से काफी पॉपुलर थी। वहीं आकाश से उनकी मुलाकात स्कूल के दिनों में ही हो गई थी और दोनों बचपन के दोस्त थे जो आगे चलकर जीवन साथी बने।

nita ambani

श्लोका ने पहना था सबसे महंगा नेकलेस

श्लोका और आकाश की शादी से जुड़ी हर एक चीज काफी कीमती थी। इन सबके बीच श्लोका का नेकलेस काफी चर्चा में रहा था। रिपोर्ट की माने तो शादी में पहने गए इस नेकलेस की कीमत 30 करोड़ डॉलर से भी अधिक बताई जाती है।

nita ambani

इसके अलावा इस नेकलेस को अब तक का सबसे महंगा नेकलेस भी कहा गया है और इसके चलते इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। वही वीमेंस एरा मैगजीन की मानें तो इस नेकलेस को दुनिया का सबसे महंगा आइटम कहा गया जिस पर लेबनान के जौहरी मोआवाद ने कारीगिरी की थी।

nita ambani

बता दें, श्लोका की पढ़ाई लिखाई विदेशी यूनिवर्सिटीज में ही पूरी हुई है। हालांकि श्लोका बेहद ही सिंपल तरीके से रहना पसंद करती है और उन्हें लाइमलाइट बिल्कुल पसंद नहीं है। हालाँकि अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद श्लोका पहले से ज्यादा चर्चा में आ गई। श्लोका और आकाश के घर एक बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।

nita ambani

Related Articles

Back to top button