बॉलीवुड

टीवी के इन कपल्स ने अलग धर्म-जाति में की शादी, कॉन्ट्रोवर्सिज़ के बाद आज बिता रहे हैं खुशी खुशी जिदंगी

हमारे देश में अक्सर जाति और मज़हब प्यार के बीच आ जाता है। कितने ही ऐसे कपल्स हैं जो मज़हब के कारण अलग हो जाते है। हालांकि हमारी ग्लैमर इंडस्ट्री में ऐसा कम देखने को मिलता है, यहां लोग थोड़े खुले विचारों के होते हैं। इसीलिए जाति धर्म को प्यार के बीच दीवार नहीं बनने देते और शादी के बंधन में बंध जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तव इंडस्ट्री के कपल्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने मज़हब को बेड़िया नहीं बनने दिया और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इनमें से कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिनको कॉन्ट्रोवर्सीज का भी सामना करना पड़ा था।

कारण ग्रोवर और बिपाशा बसु

जब बात प्यार मज़हब की हो तो करन और बिपाशा का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि करन की ये तीसरी शादी थी। करन बिपाशा की मुलाक़ात फ़िल्म अलोन के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। साल 2016 ने दोनों ने शादी कर ली। जहां बिपाशा एक बंगाली ब्यूटी हैं तो वहीं करन पंजाबी फैमिली से आते हैं। हालांकि दोनों के बीच कभी भी धर्म दीवार नहीं बन सका और आज ये कपल अपनी शादीशुदा लाइफ को काफी एन्जॉय कर रहा है।

सुयश और किश्वर

इस लिस्ट में सुयश और किश्वर का भी नाम आता है। रील लाइफ में दोनों ने मां बेटे का किरदार निभाया था। लेकिन रियल लाइफ में दोनों एक दूसरे से मोहब्बत कर बैठे। साल 2010 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 6 साल बाद यानि 2016 में शादी कर ली। सुयश पंजाबी हैं और किश्वर एक मुस्लिम लड़की हैं। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर परंपरा के साथ शादी की सारी रस्में निभाई। आज ये कपल काफी खुश है और काफी इन्जॉय कर रहे हैं।

गुरमीत और देबीना

इस कपल ने शो रामायण में राम-सीता का रोल निभाया था और वहीं सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। गुरमीत बिहारी हैं तो देबीना एक बिंदास बंगाली लड़की। रीति रिवाज़, जात पात अलग होने के बावजूद दोनों एक चीज़ सामान है वो है प्यार। साल 2006 ने दोनों ने शादी कर ली लेकिन साल 2011 में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया।

दीपिका और शोएब

टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक है दीपिका और शोएब की जोड़ी। दोनों ने ससुराल सिमर का में एक साथ काम किया था जिसमें इन्होंने पति पत्नी का किरदार निभाया था। लेकिन दोनों को सच में एक दूसरे से प्यार हो गया और शादी करने का फैसला ले लिया। दीपिका एक हिन्दू लड़की है और शोएब मुस्लिम। दोनों को काफी कॉन्ट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ा था लेकिन आखिरकार मज़हब की दीवार को दरकिनार कर दोनों ने शादी रचा ली। दीपिका बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं और ये कपल अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी में बेहद खुश है।

बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही दिलचस्प कहानियां और किस्से जानने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं। आर्टिकल्स पसंद आने पर फेसबुक पर ज़रूर शेयर करें।

Related Articles

Back to top button