अजब ग़जब

बगीचे में कहीं छिपकर बैठी है लड़की, यदि जीनियस हो तो 15 सेकंड में ढूंढकर बताओ

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों का भ्रम पैदा करने वाली तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही है। इस तरह की तस्वीरों में आपको एक सीन दिखाया जाता है। फिर उसमें किसी ऑब्जेक्ट, इंसान या जानवर को खोजने के लिए कहा जाता है। हालांकि इन्हें खोजना इतना आसान भी नहीं होता है। यह अपने आसपास के वातावरण में इस तरह घुलमिल जाते हैं कि पहली नजर में नहीं दिखते हैं। इन्हें खोजने के लिए कंप्यूटर सा तेज दिमाग और बाज सी पैनी नजर चाहिए।

तस्वीर में छिपी है लड़की, आपको दिखी?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको पत्तों से भरा हुआ एक बगीचा नजर आएगा। अब आपको इस बगीचे के अंदर एक छिपी हुई लड़की को खोज निकालना है। ऐसा करने के लिए आपके पास बस 15 सेकंड का समय है। यदि इतनी देर में आप ने लड़की को खोज निकाला तो आपसे बड़ा जीनियस कोई नहीं कहलाएगा।

तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और फटाफट बगीचे में छिपी हुई लड़की को खोजकर बताइए। यदि आपको लड़की नहीं दिख रही तो हम एक हिंट भी देते हैं। आप इस तस्वीर को जूम या रोटेट कर सकते हैं। एक अलग एंगल से देखने पर शायद आपको लड़की मिल जाए। तो चलिए एक बार फिर से कोशिश करिए।

यहां छिपी है लड़की

तो आपको लड़की दिखी क्या? यदि नहीं तो कोई बात नहीं हम आपको मदद कर देते हैं। लड़की राइट हैंड पर पेड़ से सटकर बैठी है। उसने अपने शरीर पर आसपास के बैकग्राउंड से मिलती जुलती पेंटिंग करवा रखी है। इस कारण वह अपने वातावरण में इस कदर घुलमील गई है कि आसानी से दिखती है। आपकी सुविधा के लिए हमने लड़की के आसपास एक घेरा भी बना दिया है।

उम्मीद करते हैं कि आपको ये अनोखी पहेली हल करने में बड़ा मजा आया होगा। आप इस आर्टिकल को दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। इससे आप भी जान सकेंगे कि आप ज्यादा होशियार हैं या आपके दोस्त रिश्तेदार। ऐसी पहेलियां दिमाग की अच्छी खासी कसरत करवा देती है। इससे दिमाग शार्प और मजबूत बनता है। इसलिए आपको रोजाना कम से कम एक ऐसी पहेली हल करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button