धार्मिक

सूर्य पुत्र शनि इन 7 राशियों को चिंताओं और कष्टों से दिलाएंगे छुटकारा, सुधरेगा जीवन का हाल

ज्योतिष में शनि सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शनि ग्रह को क्रूर ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की दशा खराब है तो इसकी वजह से बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं, परंतु शनि की शुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदल सकती है। शनि ग्रह की शुभ स्थिति की वजह से व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाएं मिलती है और किस्मत का पूरा साथ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के लोगों के ऊपर शनि ग्रह शुभ प्रभाव रहने वाला है, जिसकी वजह से इन राशियों के लोगों को अपने जीवन की सभी चिंताओं और कष्टों से छुटकारा मिलेगा। यह अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के मन में बहुत से उलझने उत्पन्न हो सकती हैं। आप कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने के लिए उतावले रहेंगे, परंतु आपको यही सलाह दी जाती है कि कोई भी महत्वपूर्ण काम शुरु ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने पुराने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करें। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि अधिक रहेगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके कामकाज के तरीकों में सुधार आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने कामकाज को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कुछ दिनों से आप अपने कार्यो में काफी व्यस्त हैं। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर सूर्य पुत्र शनि की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी पुरानी योजना का भारी मुनाफा मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिल सकता है। आसपास के लोग आपके जरूरी कार्यों में सहायता करेंगे। जटिल से जटिल समस्याओं को भी आप अपनी बुद्धिमानी से समाधान कर सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पुरानी शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके प्रेम जीवन में सुखद घटनाएं हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के अधूरे सपने शीघ्र ही पूरे होने वाले हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। भाग्य के सहारे आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। सूर्य पुत्र शनि के आशीर्वाद से सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। आप किसी नई योजना पर कार्य करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय परिवार के लोगों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। माता-पिता के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से मीठी-मीठी नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। कामकाज का दबाव कम होगा। सूर्य पुत्र शनि की कृपा से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास डगमगा सकता है। आप अपने कामकाज में जल्दीबाजी मत कीजिए। कुछ जरूरी कार्यो को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अपने गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें। धन का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का मन काफी चिंतित रहेगा। किसी मामले को लेकर आप अधिक सोच-विचार करेंगे। आपके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जो आपके जीवन को काफी प्रभावित करेंगी। आप अधिक फायदे के चक्कर में कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता करेंगे। आप अपनी मेहनत से कुछ कामों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय अति उत्तम रहने वाला है। शनि देव की कृपा से आपका जीवन सुखद रहेगा। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। सकारात्मक सोच की वजह से हर क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर-परिवार की छोटी-मोटी परेशानियां दूर होंगी। परिवार के सभी लोग आपका पूरा साथ देंगे। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को बहुत अच्छा लाभ मिलने के संकेत दिख रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का मन किसी बात को लेकर बेचैन रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर तरीके से चलाने की कोशिश करनी होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। माता-पिता आपका पूरा सहयोग देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में आप निर्णय लेते समय सोच-विचार अवश्य कीजिए। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का पूरा ध्यान अपनी जरूरी योजनाओं पर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। शनिदेव की कृपा से मानसिक चिंताओं से राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवन में अन्य क्षेत्रों से आपको लाभदायक अवसर हाथ लग सकते हैं। आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे, जिसका आपका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का नसीब खुल सकता है। आप अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। नई योजनाओं पर आप फोकस कर सकते हैं। शीघ्र ही आप अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। आपको थोड़ी मेहनत में अधिक फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय ठीक-ठाक रहेगा। आपके बेहतरीन काम के लिए कार्यस्थल में तारीफ और प्रशंसा मिल सकती है। धन कमाने के कुछ जरिए हाथ लग सकते हैं। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button