बॉलीवुड

हेमा मालिनी का हाथ पकड़े अवॉर्ड शो में पहुंचे रणवीर सिंह, एक्ट्रेस की बेटी को कर चुके हैं डेट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं अपने चुलबुले अंदाज से लोगों को खुश कर देते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह एक अवॉर्ड शो में शामिल हुए जहां पर भी वह काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। हालांकि कुछ पल ऐसे भी दिखाई दिए जहां पर रणवीर सिंह भावुक होते हुए नजर आए।

ranvir singh

इसी बीच सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं।

ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत लगी हेमा मालिनी

दरअसल, रणवीर सिंह अभिनेत्री हेमा मालिनी को अवॉर्ड शो में एंट्री कराते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर ने हेमा मालिनी का हाथ पकड़ा और उन्हें इस स्टेज की तरफ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रणवीर खुशी से फूले नहीं समाए तो वही हेमा मालिनी भी काफी खुश दिखाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस दौरान हेमा मालिनी ब्लैक कलर की साड़ी में हर बार की तरह इस बार भी बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। लोग उनकी खूबसूरती को निहारते रह गए तो वहीं रणवीर सिंह रेट कोट पेंट पहने हुए नजर आए जिसमें काफी हैंडसम दिखाई। बता दें, इस दौरान रणवीर सिंह को अवार्ड भी मिला जिसके बाद वह काफी भावुक होते हुए दिखाई दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बहुत कम लोग जानते हैं कि, रणवीर सिंह करियर की शुरुआत में हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल को डेट कर चुके हैं। दरअसल, अहाना देओल और रणवीर सिंह एक ही कॉलेज में पढाई करते थे। इस बीच इन दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आ गए। हालाँकि बाद में ये बात केवल अफवाह निकली। गौरतलब है कि, अहाना की शादी हो चुकी है तो वहीं रणवीर ने पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी रचाई है।

ranvir singh

रणवीर सिंह का वर्कफ़्रंट

गौरतलब है कि रणवीर सिंह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और हर एक किरदार के साथ बखूबी न्याय किया। पिछले दिनों रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। बात की जाए रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह आखरी बार फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में दिखाई दिए थे जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

ranvir singh

अब वह जल्दी ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे।  इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button