धृति और सर्वार्थसिद्धि नाम का बना शुभयोग, जानिए किन राशियों की सुधरेगी तकदीर, किसको होगा फायदा

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल मनुष्य के जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार पर प्रभाव डालता है। यदि व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण हर क्षेत्र में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से धृति और सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग बन रहा है। जिसका कुछ राशियों को अच्छा फायदा मिलेगा तो कुछ राशियों को नकारात्मक फल भी मिल सकता है। आखिर यह शुभ योग किन राशियों के लिए बेहतर साबित होंगे? चलिए जानते हैं इनके बारे में।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले जातक मानसिक रूप से थोड़े मायूस नजर आएंगे। ऑफिशियल कार्यों में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को अनदेखा मत कीजिए। धन संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे। आपको कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातक किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। कर्म क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप अपने कामकाज बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। व्यापार से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी दूर होगी।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर आलस हावी हो सकता है, जिसके कारण कामकाज बाधित होंगे। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे, जो आपके लिए काफी हद तक फायदेमंद रहने वाला है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों को इस शुभ योग की वजह से अच्छा फायदा मिलेगा। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की मिलेगी। कामकाज का दबाव कम होगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आप अपनी तेज बुद्धिमता से मुश्किलों से बाहर निकल सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके कैरियर को सही दिशा मिल सकती है। भाग्य के सहारे लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातकों को अंदर से खुशी महसूस होगी। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग नए प्रोजेक्ट से संबंधित कोई कार्य कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों को अपने जिद्दी स्वभाव पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा नुकसान हो सकता है। कामकाज को लेकर कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। व्यापार में अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप बाहर के खानपान से परहेज करें।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक माहौल रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। व्यापार में की गई कोशिश सफल रहेगी। आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में आप का रुतबा बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके अच्छे कार्य के लिए सराहना मिल सकती है। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों को अपने शब्दों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने कुछ बिगड़े हुए कार्य सफल करने की कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा होता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लोग परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान दें।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों को जीवन की सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। घरेलू चीजों की खरीदारी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट प्राप्त होगा। कठिन परिस्थितियों का आप अपनी बुद्धिमानी से सामना कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है। कार्यों को पूर्ण करने पर फोकस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के कामों में आप विजय हासिल करेंगे।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों का मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से अन्य लोगों से अपने काम निकलवा सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। आप अपने कामकाज में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है।