धार्मिक

अगले 2 हफ्ते किस्मत का खाएंगी ये राशियां, शुक्रदेव करेंगे धन की वर्षा, देंगे कई खुशियां

ग्रहों का राशि परिवर्तन अक्सर हमारे जीवन पर अच्छा या बुरा असर डालता है। 11 नवंबर को शुक्र ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वे यहां 5 दिसंबर तक विराजित रहेंगे। ऐसे में इसका अच्छा असर कुछ खास राशियों पर होगा। इनके भाग्य खुल जाएंगे और धन का लाभ होगा।

वृषभ राशि

शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। आपको कहीं से बड़ा जॉब का ऑफर मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ के भी आसार बन रहे हैं। परिवार में सुख और खुशी का माहौल रहेगा। किस्मत आपका हर पल साथ देगी। सेहत अच्छी रहेग। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। संतान सुख मिलेगा।

कर्क राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को आर्थिक लाभ देगा। आपको संतान की ओर से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। कुंवारे लोगों की शादी का योग बनेगा। नौकरी में तरक्की होगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

सिंह राशि

शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों को ढेर सारी खुशियां देगा। इनके सभी दुख खत्म होंगे। शत्रु भी इनके सामने हार मान लेगा। जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे। माता की ओर से कोई बड़ा गिफ्ट मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात लाभकारी रहेग। भगवान में आस्था बढ़ेगी। घर की सभी समस्याएं खत्म होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के करियर के लिए लाभकारी रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से कोई जॉब का ऑफर मिल सकता है। सरकारी नौकरी के भी चांस बन सकते हैं। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह सही समय है। पैसा निवेश करने पर भी लाभ होगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए बड़ा ही अच्छा रहेगा। आपको आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। परिवार में सुख और शांति रहेगी। अपनों का प्रेम और सपोर्ट मिलेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी।

मीन राशि

शुक्र का गोचर मीन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। आपके अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। भगवान में आस्था बढ़ेगी। लोग आपसे दोस्ती करना चाहेंगे। समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। किस्मत आपका साथ देगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वह भाग्य के दम पर पूरा हो जाएगा। ईश्वर आपकी सहायता करेंगे।

Related Articles

Back to top button