धार्मिक

राशिफल 22 नवंबर: आज इन 5 राशि वालों का जीवन सुधार देंगे बजरंगबली, जागेगा सोया नसीब

आज हम आपको मंगलवार 22 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने जरूरी कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा अन्यथा कोई कार्य विलंब हो सकता है। कुछ लोग आपको अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, उनका हल निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पहले की हुई मेहनत का आज अच्छा परिणाम हासिल हो सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी करने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नए लोगों से जान पहचान होगी। बिजनेस में लाभ होने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। कुछ शत्रु आज हावी होने का प्रयास करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों की मदद से आप के अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। छात्र कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपको जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिसके चलते आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार अच्छा बजट प्लान करने की जरूरत है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता जी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पिताजी के साथ भी आपके संबंधों में आज के दिन सुधार आएगा। जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम कीजिए। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद फायदेमंद साबित होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। घर परिवार में खुशियां आएंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा। किसी यात्रा से लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज समाज और कार्य क्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिलने के योग हैं। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा शारीरिक हानि हो सकती है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी। कारोबार में आप अपनी चतुराई से उन्नति हासिल करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर के वरिष्ठ लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। अनुभवी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button