बॉलीवुड

40वें जन्मदिन पर बोल्ड हुई एक्ट्रेस, बेडरूम में पति संग किया जमकर रोमांस, सामने आया निजी Video

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आए दिन अपने हॉट और बिंदास लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 52 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे यहां आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर उनके दिलों की धड़कन बढ़ाती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने पति संग आधीरात को बेडरूम में कुछ खास लम्हे बिताएं। अब इसी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

40 साल की हुई मोनालिसा

मोनालिसा (Monalisa) 21 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति विक्रांत सिंह ने पत्नी को खास सप्राइज़ दिया। उन्होंने अपने बेडरूम में मोनालिसा संग रात को 12 बजे बर्थडे केक कट किया। इस दौरान वह अपनी बीवी के लिए चॉकलेट केक लेकर आए। इन दिनों ने इस केक कटिंग के दौरान एक दूसरे को किस भी किया।

इस वीडियो को खुद विक्रांत सिंह ने मोनालिसा को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ” हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी @aslimonalisa, ढेर सारा प्यार।” इसके साथ उन्होंने दिल और मोमबत्ती वाला इमोजी भी बनाया है। उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा बेड पर एक लाल रंग की सेक्सी ड्रेस पहने बैठी है।

बेडरूम में किया पति संग रोमांस

विक्रांत फिर मोनालिसा से चॉकलेट केक कटवाते हैं। दोनों इस केक को एक दूसरे को प्यार से खिलाते हैं। इस दौरान दोनों का प्यार इतना बढ़ जाता है कि वे एक दूसरे को होंठों चूम भी लेते हैं। यह पूरा नजारा देखने में काफी रोमांटिक लगता है। खासकर मोनालिसा इस लाल रंग की छोटी ड्रेस में बड़ी ही हॉट और सुंदर लगती हैं। उन्हें देख कोई नहीं कहेगा कि वह 40 की उम्र में भी इतनी फिट हैं।

मोनालिसा के इस बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में हर कोई मोनालिसा को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। साथ ही उनकी और विक्रांत की जोड़ी की तारीफ भी कर रहा है। लग दुआ कर रहे हैं कि दोनों के बीच का प्यार बस यूं ही बना रहे।

यहां देखें वीडियो

कर चुकी 125 से अधिक फिल्में

बताते चलें कि मोनालिसा बिग बॉस 10 का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने इसी शो में विक्रांत सिंह से शादी भी की थी। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वे 125 से अधिक भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वह हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

बिग बॉस के अलावा उन्हें रियलिटी शो नाच बलिए सीजन 8 में भी देखा जा चुका है। वहीं वे टीवी शो नजर 1 और 2 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वे कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने त अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्म ब्लैकमेल से करियर की शुरुआत की थी।

Related Articles

Back to top button