अजब ग़जब

तस्वीर में छिपी है चाचा जान की 3 बीवियां, इंटेलिजेंट हो तो 30 सेकंड में खोजकर बताओ, 99% हुए फेल

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) से जुड़ी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। आमतौर पर इस तरह की तस्वीरों में आपको कोई एक तस्वीर दिखाई जाती है। फिर उसमें किसी ऑब्जेक्ट, इंसान या जानवर को खोजने को कहा जाता है। हालांकि इन्हें खोजना इतना आसान भी नहीं होता है। ये इस तस्वीर में इस तरह घुलमिल जाते हैं कि पहली नजर में नहीं दिखते हैं। सिर्फ तेज दिमाग वाले ही इन्हें खोज सकते हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ये पहेलियां दिमाग की अच्छी खासी कसरत करवा देती है। इन्हें डेली हल करने से दिमाग शार्प बनता है। इसके साथ ही आपकी बुद्धि का टेस्ट भी हो जाता है। आज हम भी आपके लिए ऐसा ही एक टेस्ट लेकर आए हैं। वैसे तो आप ने अभी तक कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन पजल सॉल्व किए होंगे। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ अलग और बेहद मुश्किल पहेली लेकर आए हैं। इसे हल करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

चाचा जान के चेहरे में छिपी है 3 लड़कियां, आपको दिखी?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको दाढ़ी मूंछ वाले एक चाचा जान दिखाई देंगे। आपको जान हैरानी होगी कि इन चाचा ने अपने चेहरे के अंदर तीन लड़कियों को छिपा रखा है। अब आपको इसे 30 सेकंड के अंदर खोजकर बताना है। आपके पास हर एक लड़की को खोजने के लिए 10 सेकंड का समय है। यदि आप ने इन्हें समय रहते हुए ढूंढ लिया तो आप बहुत बड़े जीनियस कहलाएंगे।

वैसे अधिकतर लोग इस तस्वीर में दो लड़कियों को खोजने में आसानी से कामयाब हो गए हैं। लेकिन तीसरी को खोजने में इन्हें दिक्कत आ रही है। सिर्फ 1 फीसदी बुद्धिमान लोग ही तीनों लड़कियों को ढूंढ सके हैं। तो चलिए आप भी अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और फटाफट इन लड़कियों को खोजकर बताइए। यदि आप ने समय रहते ऐसा कर दिखाया तो हम भी आपकी बुद्धिमानी को मान जाएंगे।

यहाँ छिपी बैठी है 3 लड़कियां

यदि आप लड़कियों को ढूंढ ढूंढ कर थक चुके हैं तो टेंशन ना लें। हम आपको इसका सही जवाब बता देते हैं। इन लड़कियों को खोजने के लिए आपको तस्वीर को अलग-अलग एंगल से देखना होगा। पहली लड़की आपको चाचा की नाक, मुंह और दाढ़ी के आसपास दिख जाएगी। दूसरी उनकी दाढ़ी और आगे की शर्ट की कॉलर के आसपास दिख जाएगी। वहीं तीसरी पीछे के बाल के नीचे की ओर दिखेगी।

आपकी सुविधा के लिए हमने तीनों लड़कियों की जगह घेरे बना दिए हैं। उम्मीद है कि आपको ये पहेली पसंद आई होगी। यदि हाँ तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूलें। देखें आप ज्यादा जीनियस है या आपके दोस्त।

Related Articles

Back to top button