बॉलीवुड

32 के हुए कार्तिक आर्यन, माता-पिता ने दिया ऐसा तोहफा की भावुक होकर बोले- हर जन्म में आपका..

हर बच्चे के लिए उसके माता पिता दुनिया में सबसे खास होते हैं। हम चाहे जीतने भी बड़े हो जाएं लेकिन अपने पेरेंट्स के लिए हमेशा बच्चे ही बनकर रहते हैं। माता पिता लगातार अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ ना कुछ अच्छा करते ही रहते हैं। खासकर जब उनके बच्चे का जन्मदिन हो तो वह उसे स्पेशल फ़ील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के माता पिता को ही देख लीजिए।

दरअसल आज 22 नवंबर को कार्तिक आर्यन अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म इसी दिन साल 1990 में मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता का नाम मनीष तिवारी और माता का नाम माला तिवारी है। कार्तिक की एक बहन भी है जिसका नाम कृतिका तिवारी है। कार्तिक का पूरा नाम कार्तिक आर्यन तिवारी है।

कार्तिक आर्यन के पेरेंट्स ने दिया बर्थडे सप्राइज़

कार्तिक हमेशा से अपने माता पिता के बेहद करीब रहे हैं। इतने बड़े स्टार बनने के बावजूद हम अपने घरवालों को समय और प्यार देना नहीं भूलते हैं। बदले में इनके घरवाले भी अपने बेटे पर खूब प्यार लुटाते हैं। कार्तिक के जन्मदिन पर उनके पेरेंट्स ने उन्हें एक खास सप्राइज़ दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


कार्तिक के मम्मी पापा ने बेटे के लिए घर में शानदार बर्थडे डेकोरेशन किया। इसके साथ ही एक स्वादिष्ट का केक भी लाए। एक्टर ने अपने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में एक इमोशनल नोट भी माता पिता के नाम लिखा है।

हर जन्म में आपका ही बेटा बनूँगा

कार्तिक ने तस्वीरों के साथ अपने दिल की बात कहते हुए लिखा “हर जन्म में मैं आपका ही कोकी (बेटा) बनना पसंद करूंगा। इस प्यारे से बर्थडे सप्राइज़ के लिए शुक्रिया मम्मी, पापा, कटोरी और कीकी।” बता दें कि कोकी कार्तिक के घर का नाम है। उनके मम्मी पापा उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। वहीं कीकी उनकी बहन कृतिका का नाम है जिन्होंने इस सप्राइज़ में मम्मी पापा की हेल्प की। और कटोरी उनके क्यूट से डॉग का नाम है।

कार्तिक आर्यन की यह तस्वीरें फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। वे भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि एक्टर नए साल 2011 फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शानदार रहा फिल्मी करियर

कार्तिक अपने 11 साल के करियर में सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका छुपी, पति पत्नी और वो, लव आजकल और भूल-भुलैया 2 जैसी शानदार फिल्में दे चुके हैं। वर्तमान में उनकी बॉलीवुड में काफी डिमांड है। उनकी बॉलीवुड में एक चॉकलेट और लवर बॉय की इमेज है। वे दिखने में भी बड़े हैंडसम हैं जिसकी वजह से उनकी फ़ीमेल फैन फॉलोइंग कमाल की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


कार्तिक की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे अभी ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिर उनके पास अलाया एफ के साथ रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘फ्रेडी’ भी है। इसके अलावा वे रोहित धवन की ‘शहजादा’ और अनुराग बसु की ‘आशिकी 3’ भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button