विशेष

महिला ने एक साथ जन्म दिए 4 बच्चे, देखने को उमड़ी भीड़, ऑटो चालक बना 7 बच्चों का बाप

मां बनने का सुख क्या होता है, बस एक महिला ही समझ सकती है। जब कोई महिला पहली बार मां बनती है, तो वह समय उसकी जिंदगी का सबसे हसीन पल होता है। शादी के बाद कई महिलाएं जल्दी मां बन जाती हैं, तो कई महिलाएं सालों तक संतान सुख की प्राप्ति के लिए तड़पती रहती हैं। लेकिन कहा जाता है ना कि भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं। भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर ऑटो ड्राइवर की पत्नी ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। जी हां, चाहे आप इसे कुदरत का करिश्मा ही कहिए कि आगरा की रहने वाली एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है और सबसे खास बात यह है कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है और अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपको बता दें कि ऑटो चालक के पहले से तीन बेटियां हैं और अब उसके घर में एक साथ 4 बच्चों का जन्म हुआ है, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। बच्चों के पिता मनोज कुमार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने डॉक्टरों और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ऑटो चालक ने कहा कि एक साथ इतने बच्चों को संभालना उसके लिए आसान नहीं होगा।

3 बेटियों के बाद बेटे की चाहत में एक साथ पैदा हुए चार बच्‍चे

आपको बता दें कि आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में रहने वाले मनोज कुमार और उनकी पत्नी खुशबू पहले से ही तीन बेटियों के माता-पिता हैं। मनोज कुमार ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं। पहले से तीन बेटियों के जन्म के बाद मनोज कुमार अब एक बेटा चाहते थे। लेकिन भगवान ने उनको एक बेटा दिया लेकिन साथ में वह तीन बेटियों के पिता और बन गए। अब वह 7 बच्चों के बाप बन गए हैं।

खबरों के अनुसार जब मनोज कुमार की पत्नी खुशबू की तबीयत अचानक से ही बिगड़ गई, तो उन्होंने अपनी पत्नी को ट्रांस यमुना इलाके के जय अंबे अस्पताल में एडमिट कराया। जब उनकी पत्नी की जांच हुई तो उसके बाद पता चला कि महिला गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड में दो जुड़वा बच्चों के बारे में पता चला था।

डॉक्टरों ने पैनल बनाकर खुशबू का ऑपरेशन किया। इस पैनल में डॉक्टर प्रियंका सिंह, डॉक्टर नीलम और डॉक्टर सूर्य देव थे। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि महिला के पेट में जुड़वा बच्चे होंगे, लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला ने 4 बच्चे जन्मे। हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश चौधरी का ऐसा कहना है कि प्रसूता खुशबू और उनके चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

बच्चों के पिता ने मदद की लगाई गुहार

वहीं प्रसूता के पति मनोज ने अपने मकान मालिक से पैसे उधार लिए ताकि अचानक हुई डिलीवरी के खर्चे को पूरा कर सके। अब मनोज मदद गुहार लगा रहे हैं। सात बच्चों के पिता ने यह कहा कि बच्चों को पालने के लिए अब वह पहले से भी ज्यादा मेहनत करेंगे। मनोज कुमार को अपने सात बच्चों के पालन-पोषण की चिंता सता रही है।

Related Articles

Back to top button