आज संकष्टी चतुर्थी पर विशेष संयोग, गणेशजी इन 5 राशियों की बदलेंगे तकदीर, जीवन में होगा सब अच्छा

आज संकष्टी चतुर्थी का त्योहार है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश जी की आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। यदि हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखें तो संकष्टी चतुर्थी पर ग्रह-नक्षत्रों में विशेष संयोग बन रहा है, जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनके ऊपर गणेश जी का विशेष आशीर्वाद रहेगा। इन राशियों के भाग्य में बड़ा परिवर्तन आने के संकेत मिल रहे हैं। जीवन सुचारू रूप से चलेगा। आने वाले दिन बहुत ही बेहतर साबित होंगे।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले जातक थोड़े अभिमान में रहेंगे। आप अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव करें अन्यथा इसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। कामकाज के चलते अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी भी जरूरी मामले में निर्णय लेते समय समझदारी से काम लीजिए। आप अपने व्यवहार कुशलता का परिचय दें। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचें। यह समय निवेश संबंधित कार्यों के लिए ठीक नहीं है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों को संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे विशेष संयोग की वजह से पुराने कामकाज का अच्छा नतीजा मिलेगा। इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। आप मुश्किल से मुश्किल हालात पर भी विजय पाने में कामयाब रहेंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। गणेश जी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातकों को किसी विशेष कार्य को लेकर अधिक सोच-विचार करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोग कार्य क्षेत्र में कुछ हटकर करने की कोशिश करेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पिछले कई दिनों से चली आ रही मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। पिता के सहयोग से आप अपने रुके कामकाज पूर्ण करेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे विशेष संयोग की वजह से आप अपने घर-परिवार की सभी जरूरतों को समय पर पूरा करेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। कार्यस्थल में आपके कार्यों की तारीफ हो सकती है। बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिल सकती है। वाहन और मकान सुख मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातकों का मूड थोड़ा बदला-बदला सा रहेगा। भाग्य का साथ ना मिलने की वजह से आपको काम में अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप बेवजह तनाव लेने से बचें। मित्रों के सहयोग से आपको वित्तीय फायदा मिलने के संकेत बने हुए हैं। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। काम के सिलसिले में आपको छोटी-मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। माता से प्रेम और सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों को अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी। आप अपने सभी कामकाज पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे विशेष सहयोग की वजह से आपका भाग्य प्रबल रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। जीवन में जिन समस्याओं से जूझ रहे थे, उनसे आप शीघ्र निपट सकते हैं। मानसिक तौर पर आप हल्का महसूस करेंगे। जीवनसाथी की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आपको कोई भी ऐसा कार्य करने से बचना होगा, जिसके कारण आपको आने वाले समय में परेशानी हो। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक किसी खास रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने बच्चों का मार्ग कर सकतें हैं। छात्रों का समय मिलाजुला रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा विशेष संयोग सफलता दायक रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। हर क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। विवाह संबंधित कार्यों में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन खुश रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के मन में कुछ कर दिखाने का जोश भरा रहेगा। आप अपने मजबूत आत्मविश्वास और पराक्रम से कामकाज में अच्छा नतीजा हासिल करेंगे। करीबी लोगों से मदद मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। गणेश जी की कृपा से आपका भाग्य प्रबल रहेगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। बच्चों की तरफ से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों की वजह से काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दीजिए।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों की कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे विशेष संयोग की वजह से गणेश जी का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। आपके सभी कार्य ठीक प्रकार से पूरे होंगे। शारीरिक रूप से आप तंदुरुस्त महसूस करेंगे। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप धन कमाने के कुछ नए जरिए प्राप्त कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों का समय थोड़ा मुश्किल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण कामकाज पर प्रभाव पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान देना आवश्यक है। आप जल्दीबाजी में किसी भी मामले में निर्णय मत लीजिए अन्यथा इसका अंजाम बुरा हो सकता है।