धार्मिक

सूर्य कृपा से इन 3 राशियों को मिलेगा घरेलू सुख, नौकरी में मिलेगी तरक्की, मिलेगा आर्थिक लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति के कारण व्यक्ति का जीवन, व्यापार, नौकरी, परिवार पर प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर किसी व्यक्ति की राशि महत्वपूर्ण बताई गई है। राशियों की सहायता से भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। आपको बता दें कि कुछ राशियों के लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का शुभ प्रभाव रहेगा। जिसकी वजह से इनको घरेलू सुख की प्राप्ति होगी और नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातको के आत्मचिंतन में कमी आ सकती है, परंतु आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। प्रेम जीवन में मिलाजुला नतीजा प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से बचना होगा। जैसा व्यापार चल रहा है, वैसे ही चलता रहने दीजिए। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। आर्थिक मामले में आपको अच्छा फल मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपकी कुछ अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। व्यापार में थोड़े प्रयास से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति में इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर काबू रखना होगा। धार्मिक कामों में अधिक मन लगेगा। आप अपने प्रेम जीवन में नयापन महसूस करेंगे। माता की सेहत में सुधार आ सकता है। व्यापार में आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय चिंताजनक रहेगा। कोई दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आप किसी भी बड़े मामले में निर्णय ना लें। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने शत्रुओं से संभल कर रहना होगा। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। प्रेम जीवन में तू-तू मैं-मैं होने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें। मजबूत आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य अंजाम दीजिए, इससे सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। समय के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक अपने कामकाज पर ध्यान दीजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपके ऊपर नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिसके कारण आपका मन काफी हताश रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आपका कामकाज प्रभावित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक नया वाहन, भूमि, भवन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर का माहौल उत्सव जैसा बना रहेगा। पारिवारिक लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। आप अपने मजबूत आत्मविश्वास के साथ कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आप सही निर्णय ले सकते हैं। कैरियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक पराक्रमी बने हुए हैं। आप अपने सोचे हुए कार्य पूरे करेंगे। आप अपनी योजनाओं को फलीभूत कर सकते हैं। सफलता के नए अवसर सामने आएंगे। आप किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। भाइयों और दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी बोलचाल पर लगाम रखने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आप कोई भी बड़ा निवेश कुछ दिनों के लिए ना करें। जोखिम भरे कामों से आपको दूर रहना होगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय अति उत्तम रहेगा। आप अपने साहस के बलबूते हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विरोधी पक्ष परास्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। पिता के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। आध्यात्मिकता के प्रति आस्था मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button