धार्मिक

अगले 15 दिनों में पलटेगा इन 5 राशियों का भाग्य, शुक्रदेव की होगी कृपा, धन-दौलत से भर जाएगी झोली

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। इसे कुंडली में मजबूत होने से करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ता है। ये जब भी अपनी राशि बदलता है तो सभी राशियों पर इसका अच्छा या बुरा असर पड़ता है। 5 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहा है। इसका सीधा लाभ 5 राशियों को मिलेगा।

मेष राशि

शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों का करियर चमका देगा। इनका करियर अब एक नई दिशा में जाएगा। इन्हें लाइफ में कुछ बाद करने का मौका मिलेगा। भगवान और किस्मत हर कोई इनका साथ देगा। ये अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। वहीं व्यापारियों को भी बड़ा मुनाफा होगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए 5 दिसंबर का समय अच्छा रहेगा। कहीं पैसा निवेश करना है तो उसका भी लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि

शुक्र का राशि बदलना कन्या राशि के जातकों की झोली खुशियों से भर देगा। आपको जल्द संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मकान और वाहन से जुड़े लाभ हो सकते हैं। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार का पैसा मिल जाएगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि

शुक्र के राशि बदलने से वृश्चिक राशि के जातकों को बड़ा लाभ होगा। इनके बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। कुँवारे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शत्रु आपके सामने घुटने टेक सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। किसी शुभ काम से लंबही यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

शुक्र का गोचर धनु राशि के जातकों को मालामाल कर सकता है। अपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। चारों ओर से धन का आगमन हो सकता है। बस आपको इस अवसर को पहचानकर इसका सही लाभ लेना है। इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता हाथ लगेगी। माता पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने रुके हुए कार्य समय पर हो सकते हैं।

मीन राशि

शुक्र का गोचर मीन राशि के लोगों की किस्मत हीरे की तरह चमका देगा। भाग्य आपका हर मौड़ पर साथ देगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता ही मिलेगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन से जुड़े लाभ होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। अपनों से प्रेम बढ़ जाएगा। पति और पत्नी कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button