ग्रहों में बना महाभाग्य योग, जानिए किन-किन राशियों का खुलेगा भाग्य, किसकी सुधरेगी जिंदगी

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और समय चक्र लगातार बदलता रहता है, जिसके अनुसार व्यक्ति के जीवन की परिस्थितियां भी बदलती रहती हैं। कभी जीवन सुचारु रुप से चलता है तो कभी जीवन में बहुत सी मुश्किलें आने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी उतार-चढ़ाव इंसान के जीवन में आता है, इसके पीछे ग्रह-नक्षत्रों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। इनकी शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही जीवन में फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का संयोग मंगल के साथ होने से आज चंद्र मंगल योग बन रहा है, जिसको “महाभाग्य” योग भी कहा जाता है। आखिर यह योग किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा? और किन राशियों को परेशानी हो सकती है? आज हम आपको इसकी जानकारी बताने वाले हैं।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले जातकों को महाभाग्य योग का शुभ नतीजा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों की कोई खास डील फाइनल हो सकती है। शासन-सत्ता से विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भौतिक विकास होने के योग बन रहे हैं। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मंगल कार्य की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों को अपनी नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आप किसी देवस्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कानूनी मामलों से बचकर रहना होगा। कोई पुरानी चिंता आपको काफी हताश कर सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कुछ रुकी हुई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करके आपका मन काफी खुश रहेगा। व्यवसाय से संबंधित कोई नई योजना आपके दिमाग में आ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रह सकता है। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों को अपने पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के लोगों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। धन का लेनदेन करने से बचें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। मित्रों की सहायता से आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातक काफी व्यस्त रहेंगे। कुछ पुरानी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कामकाज में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा कम लगेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ सकती है। आपके विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों को व्यवहार में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी खास व्यक्ति से टकराव होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को सोच-समझकर पूंजी निवेश करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रखें। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। बाहर के खानपान से दूर रहें। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों का समय लाभदायक रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद सुलझ सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर आप कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगें। भारी आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आने वाले दिन अच्छे साबित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप जीवन में उत्पन्न होने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने प्रेम जीवन का पूरा आनंद उठाने वाले हैं।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों को आने वाले दिनों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बिजनेस में आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा अन्यथा नुकसान होने की संभावना बन रही है। आप कुछ नए कामों में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे। पैसा किसी को भी उधार ना दें अन्यथा वापस लेने में कठिनाई होगी। अचानक जीवन में आगे बढ़ने के नए मौके सामने आ सकते हैं, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठायें। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। भागीदारों की सहायता से आपको अपने व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने जरूरी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पुत्र-पुत्री के संबंध में आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखना होगा। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। किसी खास योजना में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों को लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। व्यापार में आप कोई जोखिम उठाने का साहस करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके हर कार्य सफल कर सकते हैं। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश कामयाब होगी।