धार्मिक

आज रात बुध तुला राशि में होंगे मार्गी, इन 7 राशियों का जीवन होगा खुशहाल, कामों में मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों में लगातार होने वाला परिवर्तन मनुष्य के जीवन में कई बदलाव लेकर आता है। इस संसार में सभी लोगों की राशि अलग है और सभी के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है। किसी के जीवन में खुशियां रहती हैं तो किसी को परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 3 नवंबर की रात को बुध देव तुला राशि में मार्गी हो रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बुध ग्रह 14 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री हुए थे। 28 नवंबर को यह तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आखिर बुध ग्रह की सीधी चाल का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और किसके जीवन में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं बुध ग्रह का मार्गी होना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना कार्य-व्यापार की दृष्टि से बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है। कई क्षेत्रों से आपको अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने सभी काम समय पर पूरे करेंगे। विवाह से संबंधित कामों में सकारात्मक नतीजे देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि के दौरान आपकी आमदनी बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने मजबूत आत्मविश्वास और साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आप बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। विदेश में काम करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभकारी रहने वाला है। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय के दौरान आपको अपने कामकाज का अच्छा नतीजा हासिल होगा। संपत्ति से जुड़े हुए कामों में फायदा मिल सकता है। आप इस समय के दौरान कोई नया वाहन या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा।

तुला राशि वाले लोग अपने रुके हुए कामकाज निपटा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगीं। आपका मन शांत रहेगा। किसी पुरानी शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उतार दिया है तो वह आपको वापस मिलने की उम्मीद है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगो के द्वारा रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। बुध ग्रह का मार्गी होना नौकरी करने वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपका मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। समाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगें। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। सगे-संबंधियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोग बुध ग्रह के मार्गी होने की वजह से कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति हासिल करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी गहरी रूचि रहने वाली है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार में आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। इस राशि वाले लोगों को आर्थिक हानि होने की संभावना है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापस लेने में कठिनाई होगी। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों को संतान संबंधित चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता हासिल होगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप अपने कुछ रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को बेवजह की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। आपको फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सावधान रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना होगा अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट मिल सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य पर इस परिवर्तन का विपरीत प्रभाव पड़ने वाला है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकतें हैं इसलिए आप सतर्क रहें। आप अपने जरूरी कार्य पहले संपन्न करने की कोशिश कीजिए। घर-परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक अशांति बढ़ेगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए।

Related Articles

Back to top button