बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, फैंस बोले- ये तो पापा निक की कॉपी..

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही अमेरिका में रह रही है। हाल ही में वह 3 साल बाद भारत आई हुई थी, ऐसे में उनके फैंस काफी खुश हुए, लेकिन चंद दिनों में ही प्रियंका वापस अमेरिका  चली गई है। हालाँकि वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास की भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी बेटी का चेहरा नजर आ रहा है। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई तो फैंस के बीच गजब उत्साह देखने को मिला और कमेंट कर मालती की तारीफ भी की।

priyanka chopra

क्यूटनेस पर फ़िदा हुए फैंस
गौरतलब है कि इसी साल प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी है। वह अक्सर मालती के साथ अपनी मस्ती भरे तस्वीरें साझा करती रहती है। हालाँकि जन्म के बाद से ही उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाई था। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें मालती का आधा चेहरा नजर आ रहा है जबकि आधे चेहरे पर गर्म टोपी से छुपा हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि, “आई मीन …” फैंस को मालती की तस्वीरें खूब पसंद आ रही है और कमेंट्स कर प्यार लुटाया जा रहा है।

priyanka

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान में शादी रचाई थी। इनकी शादी काफी शाही अंदाज में हुई थी जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे। इसके बाद 15 जनवरी 2022 को प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में
बात की जाए प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में तो उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। जहां वह हॉलीवुड फिल्मों में अपना हुनर दिखा रही है तो वहीं बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाली है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग के लिए भारत आई थी। बता दें, प्रियंका काफी लम्बे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई है। ऐसे में फैंस उन्हें सुनहरे पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित है।

priyanka chopra

इस फिल्म में उनके साथ पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन फरान अख्तर करेंगे। इसके अलावा प्रियंका के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट है जिसमें “इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी” ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ शामिल है।

Related Articles

Back to top button