धार्मिक

अच्छी और सुंदर बीवी होने पर भी दूसरा अफेयर क्यों चलाते हैं मर्द? आचार्य चाणक्य ने बताए 5 कारण

एक सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति और पत्नी का एक दूसरे से निस्वार्थ प्रेम करना और वफादार रहना सबसे जरूरी होता है। लेकिन अक्सर ये देखा जाता है कि कुछ पति अपनी पत्नी के होते हुए भी पराई स्त्री की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी बीवी को धोखा देकर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर भी चला लेते हैं। ऐसे में क्या आप ने सोचा है कि एक शादीशुदा मर्द ऐसा क्यों करता है? आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में इसकी कुछ वजहें बताई हैं।

इस कारण मर्द चलाते हैं एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर

1. कई बार मर्दों को अपनी पत्नी से संबंध बनाते समय शारीरिक संतुष्टि नहीं मिल पाती है। ऐसे में अपने अंदर के अरमानों को पूरा करने के लिए वह दूसरी औरतों से दिल लगाने लगते हैं। इस स्थिति में आप अपने पति से बात करें। उनसे जाने कि वह क्या चाहते हैं। या पति खुद अपनी पत्नी को बताएं। दोनों मिलकर इसका एक हल निकालें।

2. कई बार लड़कों की शादी कम उम्र में ही हो जाती है। या फिर लड़की उनकी पसंद की नहीं होती है। ऐसे में शादी के बाद जब वह थोड़े बड़े होते हैं तो उन्हें लाइफ में कुछ कमी सी लगती है। वह खुश नहीं रह पाते हैं। इस खुशी की तलाश में कहीं और दिल लगा बैठते हैं। इस स्थिति में आप पहले बातचीत कर चीजों को सुलझाने की कोशिश करें। यदि बात ना बने तो तलाक लेकर रहें अलग कर लें।

3. किसी भी रिश्ते की मजबूती उसमें शामिल भरोसा और पारदर्शिता होती है। यदि आप अपने रिश्ते में झूठ का सहारा लेते हैं। एक दूसरे पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। चीजें छिपाते हैं। तो ये रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। फिर एक भरोसे की तलाश में इंसान नया साथी खोजने लगता है। इसलिए अपने रिश्ते को बचाना है तो भरोसे को मजबूत बनाइए। रिश्ते के प्रति ईमानदार रहिए।

4. मर्दों का नेचर होता है कि वह एक समय के बाद चीजों से बोर हो जाते हैं। पत्नी के साथ भी यही होता है। वह चाहे कितनी भी सुंदर क्यों ना हो, लेकिन एक समय के बाद पुरुष का उसके प्रति मोह भंग हो जाता है। वह लाइफ में कुछ अलग ट्राय करने की सोचता है। बस यही सोच उसे एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की ओर ले जाती है।

5. जब किसी कपल के बच्चे होते हैं तो उनकी प्रथमिकताएं भी बदल जाती है। फिर एक पत्नी अपने पति से ज्यादा बच्चों से मोह करने लगती है। पति के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। इस चक्कर में दोनों के बीच का प्यार खत्म होने लगता है। फिर वह प्यार दोबारा नहीं पनप पाता है। ऐसे में वे नए प्यार की तलाश करने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button