बॉलीवुड

लाइमलाइट की शौकीन नहीं हैं मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि, कैमरे से दूर करती है ये काम

भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली है। दरअसल, 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ मनोज तिवारी को बधाइयां मिल रही है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मनोज तिवारी को तीसरी बार पिता बनने पर बधाई दी। बता दे मनोज तिवारी ने दो शादियां की है, हालांकि वह अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं। इसके बाद उन्होंने सुरभि तिवारी से शादी रचाई जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। तो आइए जानते हैं सुरभि तिवारी के बारे में..

भोजपुरी की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने के बाद मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी नाम की लड़की से हुई थी। हालांकि रानी तिवारी का असली नाम प्रतिमा पांडे है। प्रतिमा पांडे और मनोज तिवारी ने साल 1991 में शादी रचाई थी।

शादी के बाद मनोज तिवारी और प्रतिमा पांडे के घर एक बेटी ‘रीती’ हुई लेकिन साल 2012 में इन दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि मनोज तिवारी अपनी बेटी के बहुत करीब है और वह अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

manoj tiwari

इसके बाद मनोज तिवारी ने साल 2020 में भोजपुरी सिंगर सुरभि तिवारी से दूसरी शादी रचाई। सुरभि से शादी करने के बाद भी उनके घर एक और बेटी हुई जिसका नाम सान्विका है। सुरभि तिवारी मनोज तिवारी की तरह ही पॉपुलर है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मशहूर सिंगर है जिन्होंने अपने करियर में कई गाने गाए हैं।

manoj tiwari

इसके अलावा वह Trustee of Mridul Foundation का काम देखती है। इस संस्था के जरिए सुरभि जरूरतमंदों की मदद करती है। इसके अलावा वह Rhiti Productions Pvt. Ltd की डायरेक्टर भी हैं।

manoj tiwari

बता दे सुरभि तिवारी इंस्टाग्राम पर भी है लेकिन उनका अकाउंट प्राइवेट है। ऐसे में उनके बारे में लोगों को कम ही जानकारी पता है। हालांकि ट्विटर पर हमेशा एक्टिव रहती है और हर एक मुद्दे पर खुलकर बोलना पसंद करती है। ख़ास बात ये है कि, सुरभि तिवारी एक मशहूर कलाकार है लेकिन उन्हें लाइम लाइट में आने का शौक नहीं है।

हाल ही में सुरभि और मनोज तिवारी ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। इस ख़ास मौके पर सुरभि ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “आप वो शख्स हैं, जिसे मैं हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहती हूं। हमने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हम एक साथ खड़े हैं। मैं यह वादा नहीं करती कि जिंदगी में हमेशा धूप और इंद्रधनुष होगा लेकिन मैं आपके लिए अपने प्यार और निष्ठा का वादा कर सकती हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

Related Articles

Back to top button