बॉलीवुड

सगाई में 6 करोड़ की अंगूठी पहन इतराई थी ये हसीना, जल भूनकर राख हो गई थी प्रियंका-ऐश्वर्या-शिल्पा

शादी कहने को तो दो दिलों का मेल होता है, लेकिन इसमें अक्सर ढेर सारा शो ऑफ भी होता है। खासकर बॉलीवुड में होने वाली शादियों में पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। जब भी कोई बॉलीवुड हसीना दुल्हन बनती है तो उसके शादी के लहंगे से लेकर सगाई की अंगूठी तक, हर चीज की किमत चर्चा का विषय बन जाती है। इन अभिनेत्रियों की इंगेजमेंट रिंग की कीमतें सबके होश उड़ा देती है।

इन हसीनाओं ने पहनी सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग

बॉलीवुड में महंगी इंगेजमेंट रिंग पहनने की शुरुआत विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की शादी से हो गई थी। उन्हें अभिषेक बच्चन ने 50 लाख रुपए की सगाई की अंगूठी गिफ्ट की थी। वहीं बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने अपनी दूसरी बीवी करीना कपूर को 75 लाख रुपए की सुंदर रिंग पहनाई थी। कपूर खानदान की ही एक और बेटी सोनम कपूर ने सगाई में 90 लाख रुपए की रिंग पहनी थी। इसे उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा ने गिफ्ट किया था।

यह तो हुई लाखों की रिंग पहनने वाली हसीनाओं की बात। अब करोड़ों की इंगेजमेंट रिंग पहनने वाली एक्ट्रेसेस से भी मिल लीजिए। इसमें पहला नाम अनुष्का शर्मा का आता है। उन्हें विराट कोहली ने सगाई में 1 करोड़ रुपए की खूबसूरत अंगूठी तोहफे में दी थी।

वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलिवुड स्टार निक जोनस से सगाई के दौरान 2 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनी थी। शिल्पा शेट्टी की बात करें तो उनके अमीर पति राज कुंद्रा ने उन्हें सगाई में 3 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग गिफ्ट की थी।

ये अभिनेत्री पड़ी सब पर भारी, पहनी 6 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग

प्रियंका, करीना, सोनम, शिल्पा ये सभी अभिनेत्रियाँ अपनी सगाई में भले महंगी इंगेजमेंट रिंग पहनकर खूब इतराई हो, लेकिन इन सभी को साउथ की एक एक्ट्रेस ने पीछे छोड़ दिया। दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं असिन की। आमिर खान की गजनी से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली इस साउथ एक्ट्रेस ने अपनी सगाई में 6 करोड़ रुपए की शानदार रिंग पहनी थी। उनकी ये रिंग दिखने में बेहद खूबसूरत थी।

बता दें कि असिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की थी। राहुल मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के फाउंडर हैं। उन्होंने असिन को सगाई में 6 करोड़ रुपए की बेहद सुंदर रिंग गिफ्ट की थी। असिन और राहुल की लव स्टोरी में अक्षय कुमार का खास योगदान रहा है। वह अक्षय ही थे जिन्होंने राहुल की असिन को इंप्रेस करने में मदद की थी। असिन का फिल्मी करियर कोई खास ना चला हो, लेकिन उन्होंने महंगी इंगेजमेंट रिंग के मामले में सभी हसीनाओं को पीछे जरूर छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button