इन अभिनेताओं को नहीं भाई हिंदुस्तानी बीवी तो साथ छोड़ कर ली विदेशी बाला से शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितने जल्दी एक्टर एक्ट्रेस के अफेयर्स की अफवाहें उड़ती हैं, उसी तरह जल्दी ही उनके रिश्ते टूटने की खबरें भी सामने आती हैं। इस इंडस्ट्री में शादी के कई साल साथ में बिताने के बाद भी रिश्ते टूट जाते हैं। जिसके बाद कई मामलों में देखा जाता है कि वे लोग अपने गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रेंड का हाथ थाम लेते हैं। इनमें से कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी देसी बीवी को तलाक देकर विदेशी ब्यूटी के साथ घर बसाया है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने विदेशी महिलाओं को डेट किया या शादी कर ली। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन कौन शामिल है।
सैफ अली ख़ान
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है नवाब सैफ अली ख़ान का। हालांकि उनकी अब शादी करीना कपूर से हुई है। लेकिन जब उनका तलाक़ उनकी पहली बेगम अमृता सिंह के साथ हुआ था , तो सैफ ने विदेशी बाला रोज़ा कैटलानो को डेट किया था। ये उन दिनों की बात है जब सैफ और अमृता का रिश्ता टूटने की कगार पर था। हालांकि दोनों का साथ ज़्यादा लम्बे समय तक चल नहीं पाया और अमृता से तलाक के कुछ वक्त बाद ही सैफ रोजा से भी अलग हो गए थे।
अरबाज़ ख़ान
इस लिस्ट में अरबाज़ खान का भी नाम शामिल है। करीब 19 साल तक साथ रहने के बाद अरबाज़ और मलाइका का तलाक हो गया था। जिसके बाद अरबाज़ का दिल एक विदेशी हसीना पर आया। अरबाज़ इन दिनों इटालियन मॉडल giorgia andriani के साथ रिलेशनशिप में है। खैर ख़बरों की मानें तो अरबाज़ और जियोर्जिया से पूरी खान फैमिली खुश है और दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।
पवन कल्याण
साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण इस मामले में बॉलीवुड के सितारों से भी एक कदम आगे हैं। पवन ने तीन शादियां की हैं जिनमें उनकी तीसरी बीवी विदेशी हैं। उनका नाम अन्ना लेझनेवा है। दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी। अब पवन और अन्ना के दो बच्चे भी हैं।
अर्जुन रामपाल
अर्जुन ने जब अपनी बीवी मॉडल मेहर जेसिया से तलाक लिया तो विदेशी ब्यूटी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट करना शुरू किया। खबरें हैं कि इन दिनों दोनों लिव इन में रहते हैं। अर्जुन एक बच्चे के पिता भी बन गए हैं। पिछले साल ही गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया था। वो एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं , दोनों की फिलहाल शादी नहीं हुई है।
विंदु दारा सिंह
टीवी के पॉपुलर स्टार और बिग बॉस के कंटेस्टेन्ट रह चुके विंदु दारा सिंह की भी दो शादियां हुई हैं। जिसमें उनकी दूसरी बीवी डीना उमारोवा रशियन मॉडल है। विन्दु की पहली शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस फराह से हुई थी। लेकिन साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। अब विंदु डीना के साथ अपनी ज़िंदगी बिता रहे हैं। दोनों की एक बेटी भी है।
राहुल महाजन
बिग बॉस के कंटेस्टेन्ट रह चुके राहुल महाजन ने भी साल 2018 में कज़ाकिस्तान की मॉडल नताल्या इलियाना से शादी की। ये राहुल की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त श्वेता सिंह से शादी की थी। उसके बाद राहुल दुल्हनिया ले जाएगा शो के दौरान उन्होंने डिम्पी गांगुली को शादी के लिए चुना। दोनों में आपसी कलह के चलते तलाक़ हो गया । और अब राहुल नताल्या के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।