धार्मिक

राशिफल 25 नवंबर: आज इन 5 राशि वालों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा लाभ ही लाभ

आज हम आपको शुक्रवार 25 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूर्ण कर लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन खास रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं। मन की शांति बनी रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोच सकते हैं। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपको अजनबियों पर विश्वास करने से बचना होगा अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको दोगुना मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। बिगड़े हुए काम बनेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। आमदनी और खर्च का बजट बना कर चलना होगा, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपके सोचे हुए काम जरूर पूरे होंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती नजर आ रही है। बेवजह के खर्चे बढ़ने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है इसलिए फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। आपको दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके घर परिवार में खुशियां आएंगी और शांति का माहौल बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पिता के साथ आपके संबंधों में निखार आएगा। आप अपने दिल की बातें पिता के साथ शेयर कर सकते हैं। विषम परिस्थितियों का आप डटकर सामना कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपकी सेहत में सुधार आएगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसमें भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप गलत संगति से बचने की कोशिश कीजिए। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ सकती है। पिताजी की सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। माता से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। पारिवारिक परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपके द्वारा किए गए कुछ कामों की तारीफ होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन के सभी प्रकार के कष्ट दूर होंगे। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पहले किया हुआ निवेश फायदेमंद साबित होगा। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा परिणाम मिलेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में चल रही समस्याएं समय के साथ-साथ खत्म होती जाएंगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं. व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। नए नए लोगों से दोस्ती होगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन मिलने के योग हैं। इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले कुछ निराश होते नजर आएंगे। व्यापारिक मामलों में लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर की राय लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में समय अनुकूल रहेगा किंतु महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button