मनोरंजन

इटली से शेफ, गेस्ट के लिए प्राइवेट जेट, नीदरलैंड से खिलौने, कुछ ऐसा था अंबानी के पोते का बर्थडे

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के परिवार में उस दिन पहले से भी ज्यादा खुशी का माहौल रहा जब उनके पोते पृथ्वी का जन्म हुआ और यह दिन था 10 दिसंबर साल 2020 का। एक रिपोर्ट की माने तो अंबानी परिवार ने पृथ्वी आकाश अंबानी के बर्थडे के मौके पर करीब 120 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया था जिसमें बॉलीवुड दुनिया समेत खेल जगत और राजनीति जगत की कई हस्तियां पहुंची थी।

बता दें, बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी के पहले जन्मदिन का ग्रैंड सेलिब्रेशन उनके जामनगर के फार्म हाउस पर किया जहां उन्हें करीब 100 से ज्यादा पंडित आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आइए जानते हैं पृथवी के जन्मदिन से जुड़ी खास बातें..

mukesh ambani

पृथवी के बर्थडे पर किया गया ग्रेंड आयोजन

यूं तो अंबानी परिवार से जुड़े सदस्य लाइमलाइट में रहना कम ही पसंद करते हैं, लेकिन फिर भी उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बात सुर्खियों में आई जाती है। ऐसे में जब 10 दिसंबर साल 2020 को आकाश अंबानी और श्लोक मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी का जन्म हुआ तो अंबानी परिवार के घर में एक अलग ही चकाचौंध थी। जब पृथ्वी 1 साल के हुए तो उनके जन्मदिन को भी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Mukesh Ambani (@akashambani_fc)

50,000 ग्रामीणों को कराया भोजन

एक रिपोर्ट की मानें तो पृथ्वी के जन्मदिन में करीब 100 पंडितों को बुलाया गया था। इसके साथ ही 50,000 ग्रामीणों को भोजन कराया गया। इतना ही नहीं बल्कि अंबानी परिवार ने अनाथालय के बच्चों को भी जरूरत में चीजें दान की। इसी से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई थी जिसे देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह पार्टी कितनी ग्रैंड हुई थी।

वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस पार्टी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। बर्थडे पार्टी में कोरोना के प्रोटोकाल का भी पालन किया गया। पोते की जन्मदिन पार्टी के लिए मुकेश अंबानी ने नीदरलैंड के खास खिलौने भी मंगवाए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Mukesh Ambani (@akashambani_fc)

मेहमानों के लिए किया गया था प्राइवेट जेट का इंतजाम

रिपोर्ट की माने तो पृथ्वी के बर्थडे में आने वाले मेहमानों के लिए 10 दिसंबर को मुंबई से जामनगर के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही 11 दिसंबर को मेहमानों की वापसी की फ्लाइट की सुविधा भी दी गई।

इसके अलावा सेफ्टी प्रोटोकॉल के लिए एक नोट भी जारी किया गया था जिसमें लिखा था कि मुंबई के बाहर से आने वाले सभी मेहमान 7 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट शेयर करेंगे। उसके बाद ही वह में पार्टी में दाखिल हो सकते हैं। वहीं इटली और थाईलैंड से इंटरनेशनल शेफ बुलाए गए थे जिन्होंने बर्थडे पार्टी में आए मेहमानों का खाना बनाया था।

mukesh ambani

साल 2019 में आकाश और श्लोका ने रचाई थी शादी

बता दें, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी साल 2019 में हुई थी। दोनों की शादी बहुत ही भव्य तरीके से की गई जिसमें बॉलीवुड दुनिया के जुड़े थे सितारे पहुंचे हुए थे। इसके अलावा कई बड़े बिजनेसमैन और राजनीति दुनिया से भी मेहमान शामिल हुए थे।

शादी के करीब 1 साल बाद अंबानी परिवार ने श्लोका की प्रेगनेंसी की घोषणा की। इसके बाद 10 दिसंबर साल 2020 सुबह 11:00 बजे अंबानी परिवार के घर जूनियर अंबानी यानी कि पृथ्वी के आने की खबर मिली।

mukesh ambani

अंबानी परिवार की तरफ से स्टेटमेंट जारी कर कहा गया था कि, “भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी के आशीर्वाद से, कोकिलाबेन अंबानी हमारे अनमोल बेबी बॉय पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं।”

Related Articles

Back to top button