विशेष

पूजा में इस्तेमाल होने वाल कपूर आखिर किस चीज से बनता है? जाने नकली कपूर की पहचान का तरीका

कपूर एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर हिंदू घर में होता है। जब भी कोई पूजा पाठ या हवं जैसा मांगलिक कार्य होता है तो इसमें कपूर का उपयोग किया जाता है। इसके इस्तेमाल के कई धार्मिक लाभ हैं। वहीं सेहत की दृष्टि से भी इसे लाभकारी माना जाता है। इसे सूंघने पर एक बहुत ही अच्छी खुशबू आती है। कपूर तो आप सभी ने कई बार यूज किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये कैसे बनता है? आज हम आपको कपूर बनाने का ऑरिजनल तरीका बताने जा रहे हैं।

कपूर पेड़ से बनता है कपूर


कपूर मूल रूप से पेड़ से बनाया जाता है। इसे ही असली कपूर कहा जाएगा। हालांकि इसकी मांग अधिक होने के चलते अब ये फैक्ट्रियों या लैब में भी बनने लगा है। लेकिन इसे बनाने का पारंपरिक और सही तरीका पेड़ का इस्तेमाल करना ही है। इस कपूर को समानयतः कंपोर ट्री से बनाया जाता है। इसे हम कपूर का पेड़ भी कहते हैं। इस पेड़ का वैज्ञानिक नाम Cinnamomum camphora है।

इस पेड़ की छाल या पत्तियों के माध्यम से कपूर तैयार किया जाता है। कपूर की भी कई किस्म होती है। इसकी वजह ये है कि ये कई प्रकार से बनाए जाते हैं। हर कपूर को एक अलग पेड़ से बनाया जा सकता है। यही वजह है कि एक कपूर दूसरे कपूर से थोड़ा अलग हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि पेड़ की छाल या पत्तियों को कपूर का रूप कैसे दिया जाता है? चलिए जानते हैं।

कपूर वाले पेड़ की छाल के टुकड़ों को आसवन विधि से होकर गुजारा जाता है। इन छालों को पहले गरम करते हैं। फिर इनसे निकली वाष्प से पाउडर बनाया जाता है। बाद में इसी पाउडर का इस्तेमाल कर असली कपूर बनता है। कपूर के सबसे अधिक पेड़ एशिया में ही मिलते हैं। चीन, जापान और ताइवान जैसे देशों में कपूर के पेड़ अधिक देखने को मिलते हैं।

कैमिकल से भी बनाते हैं लोग

कुछ लोग पेड़ की बजाए कृत्रिम रुप से भी कपूर बनाते हैं। इसके लिए वे मशीन और कैमिकल का इस्तेमाल करते हैं। वह तारपिन का तेल लेते हैं और उसमें कुछ कैमिकल रिएक्शन कर कपूर तैयार करते हैं। कपूर का केमिकल फार्मूला C10H16O है। इसे बनाने में पालीविनायल क्लोराइड, सेलूलोस नाइट्रेट इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसे बनाने का सही तरीका पेड़ ही है।

ऐसे करें असली-नकली कपूर की पहचान

यदि आप असली और नकली कपूर की पहचान करना चाहते हैं तो उसे जला दें। इसके बाद देखें आपको कोई राख दिखती है या नहीं। यदि कपूर जलने के बाद कोई राख नहीं छोड़ता है तो वह असली कपूर है। वहीं जो कपूर जलने के बाद राख छोड़ता है तो नकली कपूर होता है।

Related Articles

Back to top button