मनोरंजन

मुंबई के इस आलीशान फ्लैट में रहती हैं रतन राजपूत, देखिए तस्वीरें

रतन राजपूत टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है। रतन टीवी की सबसे सफल एक्ट्रेस में गिनी जाती है। रतन जितनी सिंपल सोबर एक्ट्रेस हैं उतना ही लग्जरीयस उनका लाइफस्टाइल हैं। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे कई बार अपने लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रतन राजपूत काफी आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं।  आज हम आपको इन इसी खूबसूरत अपार्टमेंट की तस्वीरें दिखाएंगे।

रतन राजपूत का शानदार फ्लैट-

रतन का घर मुंबई के गोरेगांव में है। यहां वो अकेली रहती हैं। रतन ने गोरेगांव वेस्ट के ओशीवारा में इंपीरियल हाइट्स में अपना फ्लैट ले रखा है। जो कि 2 बेडरूम सेट है। रतन ने अपने डाइनिंग हॉल से लेकर लिविंग एरिया तक घर का हर कोना बेहद ही शानदार तरीके से सजाा हुआ है।

डायनिंग स्पेस-

रतन के डेकोरेटिड हाउस की तरह आप भी अपने घर को सजा सकते हैं। एक्ट्रेस के डायनिंग स्पेस में लकड़ी के टेबल और चेयर्स हैं। यहां एक छोटा सा सोफा भी है। जिसको उन्होंने सिंपल और लार्ज कुशन से सजाया हुआ है। इसी स्पेस में टीवी भी रखा गया है। घर को ट्रेडिशनल लुक देते हुए यहां वॉल्स पर लाइट्स से डेकोरेशन की गई है।

पेड़-पौधों की शौकीन हैं रतन

रतन राजपूत ने अपने घर की वॉल्स को काफी स्टाइलिश लुक दिया है। जहां अक्सर वो अपनी खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवाती हैं। बता दें कि उनको पेड़ पौधो का बहुत शौक है। इसीलिए रतन की बालकनी में हमेशा आपको अलग-अलग तरह के प्लांट्स दिखाई देंगे। रतन ने एक बार बताया था कि वे जब भी अपने पटना वाले घर जाती हैं तो हमेशा वहां से प्लांट्स को लेकर आती हैं।

सिंपल येट ब्यूटीफुल बेडरूम-

रतन किताबों की भी बेहद शौकीन हैं। उन्होंने अपने घर में एक वॉल पर बड़ा सा बुक शेल्फ बनवाया हुआ है।

इसके अलावा उनका बेडरुम काफी सिंपल सोबर हैं लेकिन बेहद खूबसूरत हैं। जहां उन्होंने सिर्फ एक साइड टेबल रखा है जिसपर लैम्प को जगह दी गई है। वहीं उनके बेडरूम में एक बड़ी सी वॉर्डरोब भी है।

रतन को घर सजाने का बेहद शौक है। इसीलिए वो हर फेस्टिवल के हिसाब से अपने घर को डेकोरेट करती हैं।

रतन राजपूत बिहार से हैं और उनकी खासियत ये है वो काफी ज़मीन से जुड़ी हुई अभिनेत्री हैं। वो कभी भी अपनी बिहार के कल्चर नहीं भूलती। इसके लिए उन्होंने अपने घर पर गांव की तरह एक मिट्टी का चूल्हा बनाया है।

रतन कैसे बनी एक्ट्रेस-

रतन बताती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन एक्ट्रेस बनेंगी। साल 2008 में वो सिर्फ मुंबई घूमने के लिए यहां आई थी। उन्होंने मुंबई में एक महीने रूकने का प्लान बनाया था। और इसी दौरान उनको एक्टिंग करने का मौका मिल गया। रतन ने बताया कि उनको परिवार को नहीं पता था कि वो एक्ट्रेस बन गई हैं।

इसीलिए कुछ समय से उन्होंने घर पर सिर्फ यही बताया कि उन्हें जॉब मिल गई है। लेकिन जब घरवालों को एक्टिंग के बारे में पता चला तो काफी दुखी हुए। हालांकि जब रतन राजपूत ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई तो परिवारवाले काफी खुश भी हुए।

बताते चलें कि रतन राजपूत कई टीवी सीरीयल्स और रियलटी शोज़ में काम कर चुकी हैं। रतन ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआत राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी से की थी। इसके बाद उन्होंने अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो सीरीयल में काम किया। इस सीरीयल से उन्होंने घर घर में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद रतन ने रतन का रिश्ता रियलटी शो के ज़रिए अपना स्वयंवर रचाया। इसके अलावा वे जय संतोषी मां में काम कर चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button