अजब ग़जब

खेती से नहीं चलता था घर, किसान की बीवी ने उतार फेंके कपड़े, फोटो बेच कमाने लगी महीने के 35 लाख

एक किसान और उसके परिवार का जीवन इतना आसान नहीं होता है। उन्हें अपने घर खर्च और सुख सुविधाओं के लिए पूरी तरह खेत की फसलों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में हर बार इनकी अच्छी कमाई नहीं होती है। इससे कभी-कभी घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इंसान पर जब गरीबी का बोझ पड़ता है तो वह लाइफ में कई गलत निर्णय ले लेता है। गलत काम भी करने लगता है। लेकिन वह कहते हैं ना ‘गंदा है पर धंधा है ये’।

किसान की पत्नी बनी एडल्ट मॉडल

आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसके पति एक किसान है। लेकिन उनकी किसानी से इतने पैसे नहीं आते थे कि महिला ऐशों आराम की जिंदगी जी सके। ऐसे में वह एडल्ट मॉडल बन गई। अपनी बॉडी दिखाकर पैसे कमाने लगी। अब ये महिला इतनी पॉपुलर हो गई है कि एक हफ्ते में लाखों रुपए छाप लेती हैं। तो चलिए इस महिला की दिलचस्प जर्नी को विस्तार से जानते हैं।

इनसे मिलिए, ये हैं हनी ब्रुक्स (Honeyy Brooks)। हनी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया (Victoria, Australia) में ग्रामीण इलाके में रहती हैं। उनके पति एक किसान है। वह काम की वजह से अक्सर बाहर जाते रहते हैं। गांव में अकेले हनी बड़ी बोर हो जाती है। ऊपर से खेती से उनके परिवार को कोई भौतिक सुख सुविधाएं भी नसीब नहीं होती है। ऐसे में एक दिन हनी ने सोचा कि क्यों ना अपने खाली समय में वह एडल्ट मॉडलिंग करने लगे।

हर हफ्ते कमाती है लाखों रुपए

 

हनी ने एडल्ट सब्सक्रिप्शन साइट ओन्लीफैंस (Farmer’s wife Onlyfans star) पर बतौर कंटेंट क्रिएटर अकाउंट बनाया। यहां वह अपने एडल्ट वीडियो और फोटो बेचकर खूब पैसे कमाती हैं। वह दुनिया की टॉप 0.3 पर्सेंट कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। वह खेती के साथ-साथ ये काम भी करती हैं। हालांकि ये उनके लिए इतना आसान नहीं होता है। जब उनके पति बाहर जाते हैं तो उन्हें ही पूरी खेती बाड़ी और वहाँ के जानवरों को संभालना होता है।

हनी अब मॉडलिंग और खेती दोनों एकसाथ करने में माहिर हो गई हैं। वह इस काम से हर हफ्ते 8 लाख रुपए कमा लेती हैं। मातलब हर महीने वह लगभग 32 से 35 लाख रुपए की कमाई कर लेती हैं। इतने पैसे कमाने के बाद इन्हें खेती करने की जरूर तो नहीं है, लेकिन वह शौकिया तौर पर इसे भी करती हैं। हनी का कहना है कि लोग एडल्ट वर्कर को बड़ी बुरी नजर से देखते हैं। ये गलत है। यह भी एक नौकरी है। इन लोगों का भी सम्मान किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button