समाचार

डिमांड में आई सरकारी नौकरी वाली दुल्हन, अपना बनाने के लिए डंडा लाठी लेकर भीड़ गए दो पक्ष, फिर..

आज के समय में सरकारी नौकरी की बहुत वैल्यू है। खासकर जब बात शादी की आती है तो हर किसी को सरकारी दूल्हा चाहिए होता है। लेकिन यदि दुल्हन भी सरकारी मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा होता है। हर युवक कहीं ना कहीं ये सपना जरूर देखता है कि काश उसे भी सरकारी नौकरी करने वाली पत्नी मिल जाए। इस सपने को पूरा करने के चक्कर में प्रयागराज सिटी से सटे कौशांबी में दो पक्षों के बीच खून संघर्ष तक हो गया।

सरकारी नौकरी वाली दुल्हन को लेकर भिड़े दो पक्ष

दरअसल कौशांबी में पिपरी क्षेत्र के शाहपुर पेरवा गांव में एक सरकारी नौकरी वाली दुल्हन के लिए शुक्रवार (25 नवंबर) दो पक्षों में भयंकर लड़ाई हो गई। इसमें सात लोग घायल भी हुए। मामला पुलिस तक भी जा पहुंचा। उन्होंने घायल लोगों को इलाज के लिए चायल सीएचसी भेजा। वहीं जो चार लोग सिरियस रूप से चोटिल हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

दरअसल कृष्णा पाल पुत्र मसुरिया दीन पाल शाहपुर पिपरी में पेरवा गांव के रहने वाले हैं। वह महाराष्ट्र के पूना में एक निजी नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पिपरी में ही दरियापुर गांव में नकी साली रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी में सरकारी कर्मचारी है। कृष्णा पाल की उनसे कोर्ट मैरज हो चुकी है। हालांकि बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही है।

इस बीच गांव के ही एक और युवक ने दावा किया कि वह भी सरकारी नौकरी वाली इस महिला से कोर्ट मैरज कर चुका है। बीते शनिवार (26 नवंबर) को बहू भोज का आयोजन होना तय था। शुक्रवार को रामायण पाठ की तैयारियां चल रही थी। बस इसी बीच लड़की को अपना बताने वाले दोनों लड़कों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों के बीच खूब गाली-गलौज हुआ।

लड़ाई झगड़े में घायल हुए 7 लोग

देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इस लड़ाई झगड़े में कृष्णा पाल और उसके भाई कनक भवन, हरिकृष्ण पाल, चंद्रीभवन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से लालचंद्र पाल, ज्ञान चंद्रपाल भी चोटिल हुए। इस तरह करीब सात लोग घायल हुए। इनके लड़ाई झगड़े को आसपास के लोगों ने शांत भी कराया। अंत में दोनों पक्ष मामला सुलझाने पुलिस के पास पहुँच गए।

पुलिस ने सबसे पाले घायलों को इलाज के लिए चायल सीएचसी भेजा। साथ ही उन्होंने इस मामले पर छानबीन की बात कही। दोषियों के खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल ये पूरे मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button