धार्मिक

राशिफल 27 नवंबर: आज इन 7 राशियों को करियर में मिलेगा सुनहरा मौका, सूर्यदेव की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको रविवार 27 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा परेशानी का कारण बन सकती है। परिवार के लोगों से शांतिपूर्ण व्यवहार बना कर रखना होगा। आप अपने जरूरी कामों के साथ-साथ सदस्यों को भी समय दीजिए। इसके साथ ही आपको यह भी प्रयास करना होगा कि आपके कारण पारिवारिक माहौल खराब ना हो। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जरूरी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। कुछ मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार करना होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज धन लाभ की प्राप्ति होगी। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की जरूरत है। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा, जिसके चलते आप अपने जीवन में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आज आपको कुछ नया जानने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे, जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अजनबी लोगों से संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घर परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन ठीक रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपने जरूरी काम के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप समय रहते अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन की कई परेशानियों का समाधान हो सकता है। लव लाइव शानदार रहेगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा। प्रेमी के साथ अधिक समय बिताकर भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करें, इससे आपकी लव लाइफ को मजबूती मिलेगी। आप अपने कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य सफल करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज अच्छा परिणाम मिलेगा। फायदे के साथ उत्साह और ऊर्जा भी बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करेंगे, जो लोग विदेश में नौकरी करते हैं उनको अपने कामकाज पर ध्यान लगाना होगा। आप अपने सभी महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। सेहत को फिट रखने के लिए अंकुरित अनाज खाएं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विषम परिस्थितियों में परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Related Articles

Back to top button