अजब ग़जब

खोजकर्ताओं को खुदाई के दौरान ऐसी अजीब अवस्था में मिला कंकाल कि हो गए आश्चर्यचकित

अक्सर आपने हॉलीवुड वालों को अजीबो-गरीब विषयों पर फिल्म बनाते हुए देखा होगा। कई फ़िल्में तो मम्मी के ऊपर बनाई गयी हैं। मिश्र में जब लाशों को विशेष तरीके से दफनाया जाता था तो उन्हें मम्मी कहा जाता था। पुरातत्वविद उसकी तलाश आज भी कर रहे हैं। ऐसी ही एक खोज के दौरान साइबेरिया में पुरातत्व विभाग ने मिट्टी के अन्दर सेहजारो साल पुराना कंकाल मिला है। बताया जा रहा है कि यह कंकाल किसी युवक का है, जो हजारों सालों से यही दबा हुआ है।

युवक के मृत शरीर को बाँधा गया था रस्सी से:

अजीब बात यह थी कि यह कंकाल ऐसी अवस्था में मिला है कि खोजकर्ता देखकर हैरान रह गए। युवक का मृत शरीर मिट्टी के अन्दर दबे हुए एक कब्र में मिला। खोजकर्ताओं ने कहा कि जब उन्हें यह कंकाल मिला तो ऐसा लग रहा था कि उसके मृत शरीर को कसकर रस्सी से बांधा गया हो और उसके कब्र को मिट्टी से दबा दिया गया था। कब्र पर जो लिखा था वो काफी हैरान करने वाला था। कब्र पर “Dark ages dancer” लिखा हुआ था।

प्राप्त हुआ यह कंकाल बना हुआ है पहेली का विषय:

पुरातत्व विभाग के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। डेनिस वोल्कोव का कहना है कि उसके पाँव को जिस अवस्था में बाँधा गया था वो डांस का पोज था। इस समय पुरे पुरातत्व विभाग के लिए यह कंकाल किसी पहेली से कम नहीं है। इस कंकाल की सच्चाई पता की जा रही है। मिले हुए कंकाल के पोज को देखने के बाद हर कोई आश्चर्य में पड़ जा रहा है।

इस अवस्था में पहली बार मिला है कोई कंकाल:

प्राप्त हुए युवक के कब्र को सफ़ेद बालुओं से ढंका गया था और उसके हाथ और पाँव को रस्सी से कसकर बांधा गया था। उसके हाथ पेल्विस पार्ट से होकर क्रॉस करने की अवस्था में पाए गए। यह पहली बार हुआ है कि खोजकर्ताओं को इस अवस्था में कोई कंकाल प्राप्त हुआ है। हालांकि खोजकर्ता अभी भी इसका पता लगा रहे हैं। देखते हैं उन्हें इस कंकाल के बारे में क्या पता चलता है।

Related Articles

Back to top button