बॉलीवुड

रणबीर कपूर की एक्स-GF है मां की गोद में बैठी ये बच्ची, दे चुकी है हिट फिल्में, पहचानो तो जाने

बचपन में मां की गोद से बढ़िया जगह कोई नहीं होती थी। यहां आकर ही हम सुकून भारी सांस लेते थे। आज बड़े होने पर भी यदि हम मां की गोद में सिर रखकर दो पल सो जाए तो दिल को बड़ा ही सुकून मिलता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मां की गोद में सुकून से बैठी ऐसी ही एक बच्ची बड़ी वायरल हो रही है। ये बच्ची वर्तमान में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है। इनके पिता और भाई भी बॉलीवुड में अभिनेता हैं।

मां की गोद में बैठी बच्ची है बॉलीवुड एक्ट्रेस, आपने पहचाना?

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें शेयर कर उन्हें पहचानने का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। इसी कड़ी में हम भी आपको एक क्यूट सी बच्ची दिखा रहे हैं। ये बच्ची अपनी मां की गोद में बड़े आराम से बैठी है। अब आपको इस बच्ची को फटाफट पहचानना है। हम आपको ये हिंट दे सकते हैं कि बच्ची वर्तमान में बहुत ही स्टाइलिश हीरोइन है।

यह बच्ची अब शादीशुदा महिला है। कुछ महीनों पहले ही इसने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। बच्ची के पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। यह बच्ची अभी 37 साल की हो चुकी है। लेकिन फिर भी काफी यंग दिखती है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन्होंने दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन से शादी की है। अब इतनी सारी हिंट मिलने के बाद आप बच्ची को जरूर पहचान गए होंगे।

यहां देखें सोनम कपूर की बचपन की और तस्वीरें

आप ने सही पहचाना, ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि सोनम कपूर है। सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। इसी साल उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया है। सोनम के पिता अनिल कपूर को तो हर कोई जानता है। वहीं उनके भाई हर्षवर्धन कपूर भी कुछ गिनी चुनी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

सोनम फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थी। बॉलीवुड के लिए उन्होंने अपना वजन कम किया था। उन्होंने साल 2007 में सावरिया फिल्म से रणबीर कपूर संग बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस दौरान रणबीर और सोनम कुछ साल रिलेशनशिप में भी रहे। सवारिया के बाद सोनम दिल्ली 6, नीरजा, प्रेम रतन धन पायो, राँझना, संजू, पैडमेन, आयशा और वीरे डी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आई। वैसे सोनम ने अपने करियर में सुपरहिट फिल्में बहुत कम ही दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


सोनम फिल्मों के अलावा अपने फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश दीवा में होती है।

कई लोग उन्हें अपना फैशन आइडल भी मानते हैं। वैसे आप लोगों को सोनम की बचपन की ये तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

sonam kapoor

Related Articles

Back to top button