बॉलीवुड

बॉलीवुड के सबसे महंगे गाने: 12 करोड़ में बना दीपिका का ‘घूमर’, जाने पुष्पा के श्रीवल्ली की लागत

गाने बॉलीवुड फिल्मों की जान होते हैं। जब से भारत में फिल्में बनना शुरू हुई है तब से ही इनमें गाने एड किए जाते रहे हैं। यह गाने फिल्म को और भी अधिक पब्लिसिटी दिला देते हैं। यही वजह है कि आजकल फिल्म मेकर्स इन गानों को बनाने में भी पानी की तरह पैसा बहाते हैं। आपको जान हैरानी होगी कि कभी-कभी फिल्म का एक गाना शूट करने में करोड़ों रुपए तक लगा दिए जाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे महंगे गानों (Bollywood Most Expensive Song) के बारे में बताने जा रहे हैं।

मलंग – धूम 3

धूम 3 (Dhoom 3) साल 2013 में आई थी। इस फिल्म का मलंग सॉन्ग (Malang Song) बड़ा लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को आमिर खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया था। गाने को जनता की जबरदस्त पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली थी। यह गाना काफी भव्य पैमाने पर शूट किया गया था। इसे बनाने में मेकर्स ने करीब 3 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

छम्मक छल्लों – रा वन

शाहरुख खान की रा वन (Ra.One) फिल्म साल 2011 में आई थी। इसके निर्माता भी खुद शाहरुख खान थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर को लेकर ‘छम्मक छल्लों’ सॉन्ग (Chhammak Chhallo Song) फिल्माया गया था। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को बनाने में शाहरुख खान ने लगभग 2.50 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

तेरी झलक अशर्फी – पुष्पा

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन और राश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा (Pushpa) साल 2021 में आई थी। इस फिल्म ने देश विदेश में खूब धूम मचाई थी। फिल्म का गाना ‘तेरी झलक अशर्फी’ (Teri Jhalak Aashrafi Song) बहुत पॉपुलर हुआ था। सोशल मीडिया पर हर कोई इस पर रील्स बना रहा था। मेकर्स ने इस गाने को फिल्माने में पूरे 5 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

राम चाहे लीला – रामलीला

साल 2013 में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की एक फिल्म आई थी ‘गोलियों की रासलीला’। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का एक आइटम नंबर रखा गया था ‘राम चाहे लीला’। यह गाना दर्शकों के बीच बड़ा लोकप्रिय हुआ था। इस गाने में प्रियंका ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया था। इस गाने को बनाने में करीब 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

घूमर – पद्मावत

पद्मावत फिल्म साल 2018 में आई थी। ये दीपिका के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक भी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का ‘घूमर’ गाना (Ghoomar Song) था। यह गाना बहुत ज्यादा हिट हुआ था। फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस गाने को बहुत बड़े पैमाने पर शूट किया था। फिल्म में सबकी ड्रेस और सेट बहुत आकर्षक थे। इस गाने को फिल्माने में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्चा हुआ था।

वैसे इनमें से आपका पसंदीदा गाना कौन सा है?

Related Articles

Back to top button