धार्मिक

इन 5 राशियों की किस्मत ने ली करवट, बजरंगबली की कृपा से हर क्षेत्र में मिलेगी बड़ी कामयाबी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर मनुष्य के जीवन में सुख-दुख का आना-जाना लगा रहता है। यदि ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को अपने जीवन, परिवार, व्यापार, नौकरी में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने का कारण जीवन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। आपको बता दें कि ग्रहों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनका भाग्य परिवर्तन होने वाला है। इन राशियों के लोगों के ऊपर बजरंगबली की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और यह हर क्षेत्र में अच्छी खासी कामयाबी हासिल करेंगे। आखिर यह भाग्यशाली राशियां कौन सी है? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक अपने परिवार के साथ विशेष समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। बहन-भाइयों के साथ आपके तालमेल बेहतर होंगे। आप किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग ले सकते हैं। कार्यस्थल में कामकाज का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दीजिए। प्रेम संबंधों में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। कुछ मामलों में आपको फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय आरामदायक रहने वाला है। बजरंगबली की कृपा से आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। काफी लंबे समय से चली आ रही जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव से खुश रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। निवेश कार्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आय अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आने वाले दिन अच्छे साबित होंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की इच्छा मन में जागृत हो सकती है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। बजरंगबली की कृपा से कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। आप अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। अचानक अच्छी योजनाएं हाथ लग सकती है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर उलझ सकते हैं। आप जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय मत लीजिए। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन हो सकता है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन सामाजिक कार्यो में अधिक लगेगा। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। बजरंगबली की कृपा से लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप साझेदारी में कोई काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी करीबी रिश्तेदार से सरप्राइस मिल सकता है। वाहन, मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। करियर के लिहाज से समय शुभ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के जीवन में खास बदलाव देखने को मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विचार विमर्श होने की संभावना बन रही है। आप अपनी योजनाओं को ध्यान पूर्वक पूरा कीजिए। आपके गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपके मन में अलग-अलग विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। मनोरंजन के साधनों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप बेकार का तनाव मत लीजिये।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी चिंता लगी रहेगी। कामकाज में किसी भी प्रकार का कदम उठाने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बहुत सारे कामों में आप अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार सफलता हासिल करेंगे। खास कामों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। कमाई के जरिए मिल सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अच्छी खासी सफलता हासिल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। महत्वपूर्ण लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होने वाला है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। अच्छे जीवनसाथी की तलाश खत्म होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को व्यर्थ के मामलों में उलझने से बचना होगा। आप धन कमाने के लिए कोई भी गलत मार्ग ना अपनाएं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। बातचीत करने के दौरान आप अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार के सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे। प्रेम पार्टनर से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधित मामलों में दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने व्यवहार और बातचीत से सबका दिल जीत सकते हैं। आपके जीवन में चल रही धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। बजरंगबली की कृपा से आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। सामाजिक स्तर में लोकप्रियता बढ़ेगी। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे।

Related Articles

Back to top button