बॉलीवुड

सोनम कपूर का खूबसूरत आशियाना जो अंदर से लगता है राज महल, तस्वीरें देख देखते रह जाएंगे

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर मौजूदा समय में भी टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं। सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने फिल्मी सफर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने अभिनय से सभी लोगों को बेहद प्रभावित किया।

सोनम कपूर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपने आप को स्थापित करना इतना आसान नहीं था। भले ही वह एक बड़े बॉलीवुड परिवार का हिस्सा हैं परंतु उन्होंने बिना किसी के सहारे अपनी मेहनत से बॉलीवुड में नाम कमाया है। सोनम कपूर अक्सर अपने स्टाइलिश और अलग फैशन को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। अभिनेत्री ने संजय लीला भंसाली की फिल्म “सांवरिया” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और यह अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर भी सुर्खियां बटोरतीं हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों सोनम कपूर के लंदन वाले घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री का लंदन वाला घर किसी राजमहल से कम नहीं लगता है। अगर आप उनके घर के अंदर की तस्वीरें देखेंगे तो आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।

आर्किटेक्ट रूशाद श्रॉफ की विशेषज्ञ नजर में सोनम कपूर आहूजा ने अपने लंदन के घर और स्टूडियो को बढ़ी क्रिएटविटी के साथ डिजाइन किया है। जैसा कि आप लोग सोनम कपूर के घर की तस्वीरें देख सकते हैं।

उनका घर अंदर से बेहद खूबसूरत है। उनका घर और स्टूडियो गहन अतरंग, कला से भरपूर, थोड़ा लंदन टच और इंडियन टच के साथ डिजाइन किया गया है।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी बॉलीवुड के एक्टर ने अपने घर की एक विशेष झलक दिखाने के लिए आर्टेक्चरल डाइजेस्ट के दरवाजे खोले हैं।

सोनम कपूर के घर की हर चीज बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। मुंबई में कारीगरों द्वारा हाथ से नक्काशीदार अलमारी के दरवाजे, अरुणाचल प्रदेश के कैनवर्क, मैक्सिमिलियानो मोडेस्टी के लखनऊ स्टूडियो द्वारा कढ़ाई से सजे पर्दे और डी गौरने के ‘अर्ली व्यूज ऑफ इंडिया’ में शामिल भोजन कक्ष की दीवारें, हर चीज बहुत खूबसूरत नजर आती है।

बता दें कि जब सोनम कपूर आहूजा ने पहली बार आनंद अहूजा को डेट करना शुरू किया था तो उन्हें भी उनके लंदन पर्स की सेटिंग से प्यार हो गया था।

आनंद आहूजा के साथ नॉटिंग हिल शहर में सोनम कपूर ने खूबसूरत घर में खूबसूरत पल बिताए थे। यह घर बाहर से दिखने में जितना खूबसूरत और दिलकश दिखता है। उतना ही अंदर से भी यह बहुत खूबसूरत है।

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के घर की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। सोनम कपूर ने अपने घर को कई महंगे महंगे सजावटी सामानों से बहुत प्यार से सजाया हुआ है। सोनम के फैंस उनके घर की तस्वीरें देखकर महल बता रहे हैं। इन तस्वीरों पर फँस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोनम कपूर के इस विजन को मुंबई के आर्किटेक्ट रूशाद श्रॉफ के साथ साकार किया है। सोनम कपूर का ऐसा कहना है कि वह किसी भी जगह को खूबसूरत बनाने में उस्ताद हैं। वैसे आप सभी लोगों को सोनम कपूर के घर की तस्वीरें कैसी लगीं। हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button