बॉलीवुड

क्यों हमेशा सोने से लदे रहते थे बप्पी लहरी? खुद ने बताया था इसके पीछे का गहरा राज

हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी इसी साल 16 फरवरी साल 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दे बप्पी लहरी ने 80 और 90 के दशक में कई गाने गाए। गौरतलब है कि जब भी बप्पी लहरी को देखा जाता था तो उनके शरीर पर ढेर सारा सोना लदा रहता था। ऐसे में वह जब किसी फंक्शन, इवेंट या फिर अन्य पार्टियों में शामिल होते थे तो वह बहुत सारा सोना पहने हुए नजर आते थे।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर बप्पी लहरी इतना सोना पहनते क्यों थे? आज बप्पी लहरी की 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है। तो ऐसे मौके पर हम आपको बताएंगे कि इसके पीछे की वजह क्या थी?

इस शख्स से प्रभावित थे बप्पी लहरी
बता दें, बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनका असली नाम अलोकेश लहरी था लेकिन वह दुनिया भर में बप्पी के नाम से मशहूर थे, उनके पिता प्रख्यात गायक जबकि मां संगीतकार और गायिका थीं। ऐसे में बचपन से ही उनकी रूचि भी गायन में थी। यही वजह थी कि, आगे चलकर वह इंडस्ट्री के मशहूर गायक और कम्पोजर बने।

bappi lahari

बप्पी लहरी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तब वह मशहूर हॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर एल्विस प्रेसली से प्रभावित थे। बता दे एलविस प्रेसले हमेशा अपने गले में सोने की चैन पहना करते थे जिसे देखकर बप्पी लहरी भी चाहते थे कि वह भी ऐसे ही सोने की चेन गले में पहने। बप्पी लहरी का हमेशा से सपना था कि जब भी वह पैसे वाले इंसान बनेंगे तो उनके पास भी एक चैन होगी।

इसके बाद बप्पी लहरी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बने और वह न सिर्फ एक चेन पहनते थे बल्कि उनके पूरे शरीर पर करोड़ों का सोना रहता था। उनके हाथों की सारी उंगलियों में अंगूठी रहा करती थी तो गले में ढेरों सोने की चैन पहनते थे। इतना ही नहीं बल्कि बप्पी लहरी अपने लिए सोने को लकी भी मानते थे। वह कई बार खुलासा कर चुके थे कि सोना पहनना उनके लिए लकी साबित हुआ।

bappi lahari

एक घंटे के लिए इतना चार्ज करते थे बप्पी दा
बता दें, बप्पी लहरी 1 घंटे के लिए 20 से 25 लाख रुपए चार्ज करते थे जबकि उनकी सालाना कमाई 2.2 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा वह एक ऐसे शख्स थे जो सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल थे। बप्पी लहरी ने अपने करियर में ‘शराबी’, ‘डिस्को डांसर’, ‘चलते-चलते’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने गाए।

bappi lahari

आखरी बार उन्होंने श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-3’ के लिए ‘भंकस’ गाना कंपोज किया था। बता दें, बप्पी लहरी ने न सिर्फ म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाया था, बल्कि साल 2014 में उन्होंने राजनीति की तरफ भी रुख किया था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें वह असफल रहे।

Related Articles

Back to top button