शहनाज को देखने बेकाबू हुई भीड़, धक्का-मुक्की के बीच बॉडीगार्ड ने की ऐसी हरकत, विफर गई एक्ट्रेस
शहनाज गिल… इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का यह एक ऐसा नाम है जिसे देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। शहनाज की पॉपुलरटी के बारे में हर कोई जानता है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद शहनाज की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटते हैं। शहनाज के स्टारडम का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि, वह जहां भी जाती है वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है।
अब इसी बीच शहनाज गिल दुबई में पहुंची जहां पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बेकाबू भीड़ को देखते हुए शहनाज की बॉडीगार्ड ने उन्हें सुरक्षित निकालने की सोची, लेकिन इस दौरान शहनाज गिल अपने बॉडीगार्ड पर बुरी तरह भड़कती नजर आई। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शहनाज कई लोगों से घिरी हुई है और इस दौरान वह आपने बॉडीगार्ड को भी फटकार लगाती नजर आई।
शहनाज को देखते ही उत्साहित हुए फैंस
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस-13’ के जरिए घर-घर में मशहूर हुए शहनाज गिल के फैंस उनसे मुलाकात के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इन दिनों शहनाज गिल दुबई में मौजूद है जहां पर भी कई फैंस उन्हें देखने के लिए आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल को देखने के लिए फैंस धक्का-मुक्की कर रहे हैं। हर तरफ से शहनाज फैंस से घिरी हुई है। हर कोई शहनाज के साथ सेल्फी लेने के लिए उतावला हो रहा था, तो वही शहनाज भी पूरी तरह अपने फैंस के साथ इंजॉय करती नजर आई।
लेकिन इसी बीच कुछ लोग धक्का-मुक्की करने लगते हैं जिसे संभालने के लिए बॉडीगार्ड गुस्सा हो जाता है और फिर वह लोगों को धकेलने की कोशिश करता है। शहनाज को बॉडीगार्ड की इस तरह की हरकत पसंद नहीं आई और वह तुरंत बॉडीगार्ड पर गुस्सा करते हुए कहती है कि, “आपकी परेशानी क्या है? पैनिक क्रिएट करने की जरूरत नहीं है।” वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज़ अपनी सिक्योरिटी से कहती है कि ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए।
View this post on Instagram
#ShehnaazGill: She scolded the bodyguard and told him not to say anything to fans. She took a picture with her every fan.🤍🥹✨ pic.twitter.com/JcWucSVEIP
— 𝘙𝘐𝘑𝘈♡ (@jaadafahoo) November 18, 2022
शहनाज के व्यवहार से खुश हुए फैंस
शहनाज के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “वह अपने सभी प्रशंसकों की भावनाओं को समझती हैं और वह उनके बारे में कितने भावुक हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दे और उन्हें हर नुकसान से बचाए।” एक अन्य ने कहा कि, ‘इसलिए मैं शहनाज गिल से प्यार करती हूं। वह अपने फैंस का सम्मान करती हैं और वह प्यार की कीमत जानती हैं। सना हमेशा ऐसे ही रहना।” इसके अलावा भी कई लोगों ने कमेंट्स कर शहनाज की तारीफ की।
बात की जाए शहनाज के काम के बारे में तो इन दिनों उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। वह जल्द ही मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी है जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ दिखाई देंगी।