समाचार

10 बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का बुखार, पैसे लेकर प्रेमी संग फरार, बच्चे संभालता रह गया पति

कहते हैं प्यार अंधा होता है। ये कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। प्यार का कीड़ा आपको लाइफ के किसी भी पड़ाव या उम्र में काट सकता है। जब आपका दिल किसी का दीवाना होता है तो दिमाग अपना आपा खो देता है। फिर वह परिवार और समाज की परवाह नहीं करता, बस अपने प्यार से मिलना चाहता है। उसका हमेशा के लिए होना चाहता है।

प्रेमी संग भागी 10 बच्चों की मां

प्यार और मोहब्बत में जीवनसाथी को छोड़कर भागने वाले आप ने कई किस्से सुने होंगे। लेकिन आज जो प्रेम कहानी हम आपको सुनाने जा रहे हैं वह शायद ही पहले देखी या सूनी होगी। इस प्रेम कहानी में प्रेमिका 10 बच्चों की मां है। उसे एक शख्स से इतना प्रेम हो जाता है कि दस बच्चे पैदा करने के बाद वह सभी को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो जाती है। अब घर में बच्चे मां के लिए तड़प रहे हैं तो पति थाने के चक्कर लगा रहा है।

दरअसल ये अजब गजब प्रेम कहानी उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की है। यहां तालग्राम थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर्वा गांव में रहने वाले पल्लेदार की पत्नी अपने प्रेमी संग भाग गई। पति ने पुलिस को बताया कि उसके अपनी पत्नी से दस बच्चे हैं। एक महीने पहले उसकी बीवी सिकंदरपुर बैंक पैसे निकालने गई थी। यहां वह अपने साथ एक पांच साल के बच्चे और एक आठ महीने के बच्चे को लेकर गई थी।

बैंक से रुपए और 1 बच्चे को लेकर हुई फरार

पैसे निकालने के बाद पत्नी ने पांच साल के बच्चे को बैंक में ही छोड़ दिया। वहीं आठ महीने के दूध मुंहे बच्चे को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक उसकी पत्नी के कोई अते पते नहीं है। उसे यकीन नहीं हो रहा कि उसकी पत्नी बिना कुछ बताए अचानक सभी बच्चों को छोड़कर चली गई। अब उसके कंधे पर 9 बच्चों को पालने की जिम्मेदारी है।

महिला के 9 बच्चे घर में मां के बिना बिलख रहे हैं। वहीं पति को अपनी पत्नी और 8 माह के बच्चे की याद सता रही है। वह आए दिन थाने जाता है और पत्नी को जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगाता है। एएसपी अरविंद कुमार ने इस मामले में बताया कि गुमशुदगी दर्ज हुई है। हम महिला की तलाश कर रहे हैं। उम्मीद है कि उसे जल्द से जल्द ढूंढ लिया जाएगा।

उधर ये पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग ये सोचकर हैरान हैं कि 10 बच्चे पैदा करने के बाद भी महिला का मन नहीं भरा। अब वह शायद प्रेमी संग और बच्चे पैदा कर सकती है।

Related Articles

Back to top button