मनोरंजन

दुल्हन है या शो पीस आइटम? सबको छाती दिखा रही है.. छोटी चोली में दुल्हन ने दौड़ाई बुलेट, भड़के लोग

इन दिनों शादी का सीजन जोरों शोरों पर है। ऐसे में शादी से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहते हैं। खासकर दुल्हन के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। आजकल दुल्हन अपनी शादी में कुछ अलग करने के चक्कर में कई प्रयोग करती है। ऐसे में कई बार उन्हें लोगों की तारीफ मिलती है तो कभी दूसरों की आलोचना झेलनी पड़ती है। अब दिल्ली की सड़कों पर लहंगा पहनकर बुलेट दौड़ा रही इस दुल्हन को ही देख लीजिए।

लहंगा पहनकर दुल्हन ने दौड़ाई बुलेट

आजकल शादियों में लोग बुलेट का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। इसका अपना ही एक अलग स्टाइल होता है। इसलिए शादी में एंट्री हो या विदाई हर जगह बुलेट इस्तेमाल हो रही है। वहीं कुछ दुल्हनें शादी का जोड़ा पहनकर सकड़ पर बुलेट दौड़ाना भी पसंद करती है। अब इन दुल्हन को ही ले लीजिए। उन्होंने भी शादी का लाल जोड़ा पहनकर सड़क पर खूब बुलेट दौड़ाई। जब ये सड़क पर दुल्हन की ड्रेस में बुलेट लेकर निकली तो लोग इन्हें मुड़-मुड़ कर देखने लगे।

बुलेट चलाती यह दुल्हन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जहां एक तरफ लोग उसके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उसे ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल दुल्हन ने लहंगे के ऊपर जो ब्लाउज पहना है वह आगे कुछ ज्यादा ही बड़े गले वाला है। इसमें दुल्हन के ब्रेस्ट का काफी हिस्सा दिख रहा है। ऊपर से दुल्हन ने कोई चुन्नी या दुपट्टा भी नहीं ओढ़ा है। बस यही बात लोगों को चुभ गई और वह दुल्हन को ट्रोल करने लगे।

लोग बोले- पूरे शहर को छाती क्यों दिखा रही हो?

एक यूजर ने लिखा “दुल्हन का लहंगा को बड़ा सुंदर है, बस इस पर दुपट्टा और ले लेती तो सोने पर सुहागा होता।” वहीं दूसरे ने कहा “दुल्हन नहीं हुई शो पीस आइटम हो गया। इस तरह पूरे शहर को छाती दिखाने की क्या जरूरत है?” एक और शख्स कहता है “आपकी शादी है। कम से कम दुल्हन के जोड़े में तो थोड़ी मर्यादा रखो।” एक और बंदा लिखता है “दुल्हन के ससुराल वालों ने ये वीडियो देखा या नहीं? क्या उन्हें अपनी बहू का छाती दिखाना ठीक लग रहा है?”

बुलेट चलाती दुल्हन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर विटी वेडिंग (Witty Wedding) नाम के हैंडल ने साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई इस पर अपनी अच्छी या तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है। अब आपको दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा हमे वीडियो देखकर जरूर बताएं।

क्या आपको दुल्हन का ये अंदाज पसंद आया? कमेंट कर अपने विचार जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button