धार्मिक

मायावी ग्रह राहु 2023 में कर रहा गोचर, इन राशियों की रहेगी चांदी, जीवन में होंगे पॉजिटिव बदलाव

ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को मायावी छाया ग्रह भी कहा जाता है। इसका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जब राशि अपनी राशि बदलता है तो कुछ राशियों को सुख मिलता है तो कुछ को दुख। नए साल 2023 के अक्टूबर महीने में राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर रहा है। इसका कुछ खास राशियों को लाभ होगा। तो चलिए देखते हैं कि ये खुशनसीब रशियां कौन-कौन सी हैं।

मेष राशि

राहु का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपके सभी पुराने दुख दूर हो जाएंगे। खासकर आपकी करियर से जुड़ी दिक्कतें खत्म होगी। आपकी किसी अच्छी कंपनी में नौकरी लग सकती है। जॉब में प्रमोशन हो सकता है। सैलरी भी बढ़ सकती है। वहीं सरकारी नौकरी के भी चांस हैं। दूसरी ओर बिजनेस करने वालों को भी लाभ होगा। यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो नया साल शुभ रहेगा। वहीं धन से जुड़ी दिक्कतें भी समाप्त होगी।

मिथुन राशि

राहु के गोचर का लाभ मिथुन राशि को भी मिलेगा। इनके जीवन में बहुत अहम बदलाव आएंगे। इनका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा। पैसा कमाने का नया साधन मिलेगा। कहीं से बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

कर्क राशि

राहु का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। भाग्य इनका हर पल साथ देगा। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। इनके सभी पुराने अटके हुए कार्य नए साल में सम्पन्न हो जाएंगे। इन्हें नए मकान या वाहन का सुख मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी शुभ काम से सुखद यात्रा हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। धन की आवक बनी रहेगी। पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं सुलझ जाएगी।

वृश्चिक राशि

राहु का मीन राशि में गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों पर पॉजिटिव असर डालेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे। किसी तीर्थ स्थल के दर्शन हो सकते हैं। जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा उन्हें कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दोस्त और रिश्तेदार आपका हर सुख दुख में साथ देंगे। भगवान में आस्था बढ़ जाएगी। ईश्वर की कृपा से आपके जीवन में बहुत सी खुशियां आएगी।

Related Articles

Back to top button