नहीं रहे तेलुगु सिनेमा के फेमस अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

2020 मनोरंजन की दुनिया के लिए बहुत बेकार रहा है। इस साल हमने कई दिग्गज कलाकारों को खोया है। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इस लिस्ट में अब तेलुगु सिनेमा के फेमस अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका 74 वर्ष की उम्र में गुंटूर, आध्र प्रदेश स्थित अपने घर में निधन हो गया। वे लॉकडाउन के बाद से वहीं रह रहे थे। कुछ खबरें यह भी बता रही है कि परिवार के अनुसार दिल का दौरा पड़ने के बाद जय प्रकाश रेड्डी बाथरूम में गिर गए थे।
अभिनेता बनने से पहले टीचर थे
जय प्रकाश रेड्डी पहले टीचर की नौकरी किया करते थे। हालांकि उन्हें एक्टिंग का बचपन से ही बहुत शौक था। इसलिए बाद में वे टीचर से अभिनेता बन गए। वे अपने निवास स्थल गुंटूर में स्टेज प्ले किया करते थे। उन्होंने ‘ब्रह्म पुत्रुदु’ से अपना डेब्यू किया था। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो फिर से गुंटूर में टीचर की जॉब करने लगे।
फिर एक दशक बाद उन्होंने ‘प्रेमिचुकंदम रा’ से अभिनय की दुनिया में वापसी की। बालकृष्ण स्टारर ‘समरसिम्हा रेड्डी’ के बाद उनके करियर में बाद मौड़ आया। ‘नरसिम्हा नायडू’, ‘आनंदम’, ‘निजाम’, ‘कबड्डी कबड्डी, ‘चिन्ना’, ‘धरमपुरी’, ‘किंग’, ‘किक’, बिंदास’, ‘गब्बर सिंह’, ‘लीजेंड’, ‘ब्रूस ली : द फाइटर’, ‘नेनू राजू नेनू मंत्री’ और ‘लवर्स’ उनकी कुछ फिल्में हैं।
सितारों ने जताया दुख
तमिल और तेलुगु सिनेमा से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली रकुल प्रीत सिंह दुख व्यक्त करते हुए लिखा – यह बहुत ही दुखद है। उनके साथ मैंने कई फिल्मों में काम किया था। परिवार को मेरी संवेदनाएं। जय प्रकाश रेड्डी गुरु की आत्मा को शांति मिले।
This is so sad!! Have worked with him in so many films ? condolences to the family . RIP jata Prakash reddy garu https://t.co/wjXdknuIJU
— Rakul Singh (@Rakulpreet) September 8, 2020
वहीं जूनियर एनटीआर ने लिखा – अपनी शानदार एक्टिंग से जनता का मनोरंजन करने वाले अभिनेता के निधन की खबर सुन बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे।
అద్భుతమైన నటనతో అందరినీ అలరించిన జయప్రకాష్ రెడ్డి గారు ఇక లేరు అనే వార్త బాధాకరం. ఆయన ఆత్మ కు శాంతి కలగాలని కోరుకుంటున్నాను. Rest in Peace sir Jayaprakash Reddy Garu ??
— Jr NTR (@tarak9999) September 8, 2020
महेश बाबू लिखते हैं – जय प्रकाश रेड्डी के निधन की खबर सुन बहुत दुखी हूं। वे एक बेहतरीन एक्टर और कॉमेडीयन थे। हम उनके साथ काम करने के अनुभव को संजोकर रखेंगे। उनकी फैमिली और प्रियजनों को दिल से संवेदनाएं।
Saddened by the passing of #JayaPrakashReddy garu. One of TFI’s finest actor-comedians. Will always cherish the experience of working with him. Heartfelt condolences to his family and loved ones.
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) September 8, 2020
वहीं प्रकाश राज लिखते हैं – जय प्रकाश रेड्डी एक अच्छे एक्टर थे। वे सिल्वर स्क्रीन और थिएटर प्लेज में निभाए किरदारों में जान डाल देते थे। उनके परिवार को मेरी सहानुभूति। हमारा मनोरंजन करने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
సహచర నటుడు జయప్రకాష్ రెడ్డి గారు హఠాన్మరణం నన్ను తీవ్రంగా కలచివేసింది. నటనంటే ఆయనకు ప్రాణం. అటు వెండితెరపైన, ఇటు స్టేజ్ నాటకాలలోను పోషించిన పాత్రలకు ప్రాణం పోసిన నటుడాయన. ఆయన కుటుంబ సభ్యులకు నా ప్రగాఢ సానుభూతి తెలియ చేస్తున్నాను. Thank you for entertaining us CHIEF ???? RIP pic.twitter.com/AVCvnnPGfT
— Prakash Raj (@prakashraaj) September 8, 2020
इसी तरह और भी लोगों ने दुख प्रकट किया।