मनोरंजन

इंडियन कल्चर की दीवानी हुई अमेरिकन महिला, शादी में भारतीय दुल्हन की तरह सजी, देखें सुंदर Video

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हर तरफ शादी की रौनक साफ देखी जा सकती है। भारत में जब भी कोई शादी होती है तो उसमें काफी चमक धमक होती है। खासकर दुल्हन का लुक सबसे ज्यादा प्यारा होता है। इस लुक से सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी आकर्षित होते हैं। यकीन नहीं तो इस अमेरिकन महिला को ही देख लीजिए। इसे भारतीय कल्चर इतना पसंद आया कि वह अपनी शादी में इंडियन दुल्हन के गेटअप में तैयार हुई।

भारतीय दुल्हन की तरह सजी अमेरिकन महिला

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरिका दुल्हन बड़ी वायरल हो रही है। इस दुल्हन की खास बात ये है कि इसने अपनी शादी में भारतीय परंपरा को चुना है। वह एक इंडियन ब्राइड की तरह तैयार हुई। उसने शादी का लाल रंग का लहंगा पहना। इस लहंगे में वह बहुत ही सुंदर लगी। जब उसके रिश्तेदारों ने उसे इस लुक में देखा को प्यार से गले ही लगा लिया।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुछ लोग दुल्हन का इंतजार कर रहे हैं। तभी दरवाजा खुलता है और एक अमेरिका महिला भारतीय दुल्हन के लिबाज़ में बाहर निकलती है। इस महिला को इस लुक में देखकर उनके सभी रिश्तेदार खुश हो जाते हैं। इसके बाद वे सभी दुल्हन को प्यार से गले लगा लेते हैं। यह नजारा देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है।

नजारा देख लोग बोले- हमे इंडियन कल्चर पर गर्व है

इस खूबसूरत वीडियो को इंस्टाग्राम पर मेकअप और हेयर आर्टिस्ट बियांका लूज़ाडो ने साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है “बहुत ही खूबसूरत लम्हा। हन्ना रोजर्स, आप और आपकी फैमिली बहुत प्यारे हैं।” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। हर कोई इंडियन ब्राइडल ड्रेस में इस विदेशी बाला को पसंद कर रहा है। लोग इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “क्रॉस-कल्चरल शादियां बड़ी ही सुंदर होती है।” दूसरे यूजर ने लिखा “दुल्हन इस ड्रेस में बड़ी प्यार लग रही है।” तीसरे ने कहा “मुझे अपने देश पर नाज है। अमेरिकी लोग जिस तरह हमारी संस्कृति को प्यार दे रहे हैं, उसके लिए धन्यवाद।” एक और शख्स कहता है “भारत की खूबसूरती इसका कल्चर ही है। आज यह पूरी दुनिया की पसंद बना हुआ है।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bianca Louzado (@biancalouzado)


वैसे आपको इंडियन ड्रेस में लिपटी ये विदेशी दुल्हन कैसी लगी? हमे अपने विचार कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Back to top button