बॉलीवुड

नाना पाटेकर की माशूका थी ये बच्ची, पहली फिल्म से हुई रातोंरात फेमस, कैंसर को दी मात, पहचाना?

बचपन और जवानी में जमीन आसमान का अंतर होता है। इस दौरान आपकी शक्ल के साथ-साथ सोच विचार भी काफी हद तक बदल जाते हैं। बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की बचपन की तस्वीरें साझा कर उन्हें पहचानने का चैलेंज बड़ा ट्रेंड में चल रहा है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए हम आपको एक बच्ची की तस्वीर दिखा रहे हैं। आपको उसे पहचानना है।

90 के दशक की फेमस हीरोइन है ये बच्ची, पहचानो तो जाने

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें जो बच्ची आपको दिखाई दे रही है वह बॉलीवुड की नामी हीरोइन है। 90 के दशक में इस बच्ची का काफी बोलबोला रहा। ये बच्ची नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती है। इसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा नेपाली, तमिल, तेलुगु मलयालम फिल्मों में भी खूब काम किया। बॉलीवुड में नाना पाटेकर के साथ इनका अफेयर खूब सुर्खियों में रहा। यह कैंसर जैसी बीमारी को मात भी दे चुकी हैं। क्या आप ने इन्हें पहचाना?

बता दें कि तस्वीर में दिख रही बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला है। भरतनाट्यम और मणिपुरी नृत्य में माहिर मनीषा का जन्म 16 अगस्त 1970 को काठमांडू, नेपाल में हुआ था। उनके पिता प्रकाश कोइराला नेपाल राजीनीति में कैबिनेट मंत्री हैं। उनकी मां सुषमा कोइराला एक हाउस वाइफ हैं। वहीं नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला उनके नाना हैं।

पहली ही फिल्म ने बना दिया सुपरस्टार

मनीषा ने साल 1991 में सुभाष घई की फिल्म सौदागर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ राज कुमार और दिलीप कुमार थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस पहली फिल्म ने ही एक्ट्रेस को रातोंरात फेमस कर दिया। इसके बाद वे साल 1996 में पार्थो घोष निर्देशित फिल्म अग्नि साक्षी और निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ख़ामोशी में दिखी। दोनों ही फिल्में दर्शकों को पसंद आई।

साल 1997 में मनीषा बॉबी देओल और काजोल के साथ गुप्त- द हिडन ट्रुथ में दिखी जो सुपर डुपर हिट रही। इसी वर्ष उन्हें शाहरुख़ खान संग मणि रत्नम की फिल्म ‘दिल से’ में देखा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस का नामांकन मिला। ‘मुम्बई एक्स्प्रेस’, ‘1942: अ लव स्टोरी’, ‘इंसानियत के देवता’, ‘य़लगार’, ‘सौदागर’, ‘मिलन’, ‘दुश्मनी’, ‘अनोखा अंदाज़’, ‘यूंही कभी’, ‘लाल बादशाह’, ‘कच्चे धागे’, ‘कारतूस’, ‘जय हिन्द’, ‘लावारिस’, ‘मन’, ‘ताजमहल’,’कंपनी’,’जानी दुश्मन’, ‘लज्जा’, ‘चैम्पियन’, ‘खौफ़’,’बाग़ी’ उनके करियर की हिट फिल्में रहीं।

नाना पाटेकर से चला अफेयर

मनीषा ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े स्टार्स संग काम किया। इस दौरान नाना पाटेकर संग उनका लव अफेयर खूब चर्चा में रहा। कहा जाता है कि नाना मनीषा को लेकर बड़े पजेसीव थे। हालांकि तब वह पहले से शादीशुदा थे। इसलिए एक्ट्रेस से शादी नहीं कर पाए। बाद में मनीष ने 19 जून 2010 को नेपाली बिजनेसमैंन सम्राट दहाल से शादी की। लेकिन 2012 में इनका तलाक हो गया।

मनीषा को बीच में नशे की लत भी लगी। इससे उन्हें कैंसर हो गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस बीमारी को हरा दिया। वर्तमान में मनीषा 52 साल की हैं। वह अभी भी कुछ गिनी चुनी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button