मनोरंजन

बॉलीवुड हीरोइनों से 10 गुना अच्छा नाची दुल्हन, सहेलियों संग स्टेज पर लगा दी आग, देखें Video

शादी का सीजन शुरू हो गया है। हर जगह इसकी रंगत दिख रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। खासकर दुल्हन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर तहलका मचा देता है। आप ने भी दुल्हन के कई डांस देखे होंगे। लेकिन आज जो डांस हम आपको दिखाने जा रहे हैं वह देख आप बॉलीवुड फिल्मों के नाच गाने भूल जाएंगे।

जयमाला के बाद जमकर नाची दुल्हन

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन और उनकी सहेलियों का एक शानदार डांस परफॉरमेंस बड़ा वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन मौजूद हैं। देखने में लग रहा है कि जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। तभी वहाँ दुल्हन की कुछ सहेलियां आ जाती है। इसके बाद दुल्हन कुर्सी से उठ जाती है। फिर सभी स्टेज पर नाचने लगते हैं।

इस दौरान दुल्हन और उसकी सहेलियां ग्रुप डांस करती हैं। उनके डांस मूव्स देख ऐसा लगता है मानो वह कोई प्रोफेशनल डांसर हो। अपनी दुल्हन को इस तरह नाचता देख खुद दूल्हा भी हैरान रह जाता है। वह कुर्सी पर बैठे-बैठे हक्का-बक्का रह जाता है। उसे यकीन नहीं होता है कि उसकी होने वाली पत्नी इतना शानदार नाच लेती है। यह पूरा नजारा आपको भी जोश से भर देता है।

नजारा देख हक्के-बक्के रह गए लोग

दुल्हन का यह शानदार डांस वीडियो ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा “मेरी शादी ऐसी डांस करने वाली दुल्हन से ही होनी चाहिए, नहीं तो मैं मंडप से उठकर भाग जाऊंगा।” यह वीडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। लोग इस पर अपनी शानदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “दुल्हन को प्रोफेशनल डांसर निकली।” दूसरे ने कहा “मैं दूल्हे का नहीं सासु मां का रिएक्शन देखना चाहता हूं। उन्हें अपनी डांसर बहू पसंद आई या नहीं?” एक और शख्स कहता है “इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है मैं कोई शादी नहीं बल्कि किसी फिल्म का गाना देख रहा हूं।” बस इसी तरह हर कोई दुल्हन के डांस की तारीफ करने लगा।

यहां देखें दुल्हन का शानदार डांस


वैसे यदि आपकी शादी में दुल्हन अचानक इस तरह का डांस करने लगे तो आपका रिएक्शन क्या होगा? हमे अपने जवाब कमेंट में जरूर दें। वीडियो पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें।

Related Articles

Back to top button