धार्मिक

दिसंबर में पैसों में खेलेगी ये राशियां, हीरे की तरह चमकेगा भाग्य, हर दुख दूर करेंगे सूर्यदेव

ग्रहों का राजा सूर्य हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। यह 16 दिसंबर 2022 को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसा होने पर सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। दरअसल धनु राशि में सूर्य को शुभ कामों के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नए काम की शुरुआत इत्यादि मकर संक्रांति 2023 तक नहीं होंगे। हालांकि सूर्य के इस गोचर का 5 राशि के जातकों को लाभ होगा। इनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

मेष राशि

सूर्य के गोचर का आपकी राशि पर अच्छा असर पड़ेगा। आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। सभी दुख खत्म होंगे। धन से जुड़ी दिक्कतें समाप्त होगी। आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहाँ आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। सैलरी में वृद्धि होगी। नई जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। नया वाहन ले सकते हैं।

कर्क राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इनके सभी सपने पूरे होंगे। कई दिनों से अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। नया मकान खरीद सकते हैं। विदेश की यात्रा हो सकती है। भगवान में आस्था बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

सूर्य के गोचर का कन्या राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इनकी लाइफ में कई सुख आएंगे। अभी तक इनके सभी काम अटके हुए थे, लेकिन 16 दिसंबर के बाद सभी काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। सेहत से जुड़े कई लाभ मिलेंगे। पुराने रोग खत्म होंगे। मकान खरीदी या बिक्री के योग बन सकते हैं। सुखद समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। छात्रों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। जिन जातकों की शादी नहीं हो रही उन्हें नया जीवनसाथी मिलेगा। घर में कोई बड़ा कार्यक्रम हो सकता है। किसी काम से लंबी यात्रा हो सकती है। घर में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी।

धनु राशि

सूर्य गोचर का पूरा लाभ धनु राशि के जातकों को भी मिलेगा। इनकी सरकारी नौकरी लग सकती है। प्राइवेट जॉब करने वालों को भी प्रमोशन मिल सकता है। अब तक लाइफ में जो भी परेशानियाँ थी वह दूर होगी। खासकर आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भगवान आपकी सहायता करेंगे।

Related Articles

Back to top button