कभी किया Kiss तो कभी थामा हाथ, दो सहेलियों ने कराया रोमांटिक फोटोशूट, सामने आई अनोखी love Story

कहते हैं प्यार अंधा होता है। इसकी कोई सीमा नहीं होती है। फिर आजकल तो लोग जेंडर के बंधन को भी नहीं देखते हैं। अब सोशल मीडिया पर छाई इन दो लड़कियों को ही देख लीजिए। ये दोनों पहले दोस्त हुआ करती थी। लेकिन अब लवर हैं। मतलब एक लेस्बियन कपल। इन्होंने हाल ही में एक रोमांटिक फोटोशूट करवाया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दो सहेलियों को हुआ आपस में प्यार
फातिमा नूरा और अदीला नसरीन केरल के एर्नाकुलम जिले की रहने वाली हैं। दोनों 12वीं क्लास की सहेलियां हैं। यहीं दोनों को एक दूसरे से इश्क हो गया था। हालांकि इनकी लव स्टोरी के दुश्मन इनके घरवाले निकले। उन्हें ये रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में दोनों 19 मई, 2022 को साथ में घर से भाग गई।
बाद में दोनों ने केरल हाईकोर्ट की शरण ली। यहां दोनों ने अपनी प्रेम कहानी उजागर की। कहा कि दोनों साथ रहना चाहते हैं। फिर कोर्ट ने इन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी। बस तब से दोनों चेन्नई में साथ रह रही हैं। दोनों एक आईटी कंपनी में काम करती हैं। फिलहाल इन्हें शादी की कानूनी मान्यता नहीं मिली है। हालांकि इनका अभी शादी का कोई मूड भी नहीं है।
रोमांटिक फोटोशूट से आई चर्चा में
फातिमा और अदीला एक दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक रील्स बनाती रहती हैं। हाल ही में दोनों ने एक क्यूट सा फोटोशूट करवाया। इसमें दोनों एक वेडिंग कपल की तरह नजर आई। कभी एक दूसरे का हाथ थामा तो कभी चूम ही लिया। वहीं इन्द्रधनुद्ध वाला केक भी काटा।
View this post on Instagram
इस लेस्बियन कपल का यह फोटो शूट सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ कुछ लोगों को ये जोड़ी जम रही है तो वहीं कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं। कपल ने बताया कि वह दोनों एक दिन शादी जरूर करेंगे। फिर भले कानून उनकी शादी को लीगल माने या नहीं। लेकिन वह अपनी खुशी के लिए एक दूसरे के साथ विवाह सूत्र में बंधना चाहते हैं।
View this post on Instagram
वैसे आप लोगों को यह लेस्बियन कपल कैसे लगे? हमे कमेंट कर अपने विचार जरूर बताएं। साथ ही इस तरह के रिश्तों पर आपकी क्या राय है इसका भी जिक्र करें।