मनोरंजन

शादी को सिर्फ 11 मिनट ही हुए और पति ने मांग लिया तलाक, दुविधा में फंसी दुल्हन, देखें Video

शादी हर लड़की का सपना होता है। इसलिए जब शादी वाला दिन आता है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह इस दिन को खास बनाने की पूरी कोशिश करती है। भविष्य के सपने संजोने लगती है। लेकिन क्या होगा जब शादी के महज 11 मिनट बाद ही पति तलाक मांग ले? यकीनन यह देख दुल्हन के ऊपर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। उसे समझ नहीं आएगा कि वह क्या करे। अब ऐसा ही कुछ जीविका के साथ भी हुआ।

दरअसल कलर्स टीवी पर जल्द एक शो आने वाला है ‘अग्निसाक्षी- एक समझौता’। इस शो का प्रोमो सामने आ चुका है। यह शो अपनी अनोखी स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इसकी ये स्टोरी को लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। इसे अनरियल बता रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो चैनल और शो को बायकॉट करने की मांग तक कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है?

शादी के 11 मिनट बाद दूल्हे ने मांगा तलाक

शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि जीविका नाम की एक लड़की दुल्हन बनी है। वह जिस शादी का सपना बरसों से देख रही थी वह दिन आ जाता है। वह साजों श्रृंगार कर, आंखों में नई जिंदगी के सपने सजाकर दुल्हन बनती है। फिर शादी वाले दिन 9.07 मिनट पर जयमाला होती है। 11.08 मिनट पर फेरे होते हैं। 12.09 मिनट पर जीविका की मांग में सिंदूर भरा जाता है। लेकिन 12.20 मिनट पर जीविका का पति उससे तलाक मांग लेता है।

अब जीविका बड़ी दुविधा में फंस जाती है। वह पति के साथ जाएगी या मायके वापस लौटेगी? शुभ विवाह की बजाय तलाक से शुरू हो रहा ये अनोखा सीरियल और इसका कान्सेप्ट लोगों को हजम नहीं हो रहा है। वैसे बता दें कि अग्निसाक्षी नाम के इस शो में शिविका पाठक और आश्य मिश्रा लीड रोल में हैं। तो चलिए पहले आप भी शो का प्रोमो देख लीजिए। फिर आपको बताते हैं कि लोगों ने कैसे इसे ट्रोल किया।

यहां देखें प्रोमो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

लोगों ने किया जमकर ट्रोल

इस प्रोमो को देख लोग लगातार शो को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ये क्या बकवास है? ऐसा रियल लाइफ में थोड़ी होता है।” दूसरे ने कहा “आजकल के सिरियल्स की स्टोरी बड़ी अजीब होती है। पहले के जमाने के सीरियल ही बेस्ट हुआ करते थे।” एक और शख्स कहता है “RIP लॉजिक्स। बेहतर यही होगा कि हम ऐसे अजीब सिरियल्स को बायकॉट करे।”

बात दें कि लोग कुछ दिन पहले कलर्स के शो झलक दिखला जा के फिनाले रिजल्ट को लेकर खुश नहीं थे। ऐसे में जब इस शो का प्रोमो सामने आया तो वे और भी भड़क गए। मालूम हो कि यह शो कन्नड़ शो अग्निसाक्षी पर बेस्ड है। कन्नड़ टीवी वर्ल्ड में इस शो ने अब तक की सबसे अधिक टीआरपी बटोरी थी। ये शो 6 साल चला था। अब इसका हिंदी वर्जन सफल होता है या नहीं यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा।

Related Articles

Back to top button