अनुष्का के बाद राशि खन्ना भी बनेगी इस पॉपुलर क्रिकेटर की पत्नी! अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

क्रिकेटर और ग्लैमरस इंडस्ट्री का गहरा नाता रहा है। हमेशा ही क्रिकेटर्स का नाम फिल्मी दुनिया में काम करने वाली अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है। महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली तक ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिन्होंने अभिनेत्री को डेट किया है। वहीं विराट की तो पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी भी हुई है।
अब इसी बीच चर्चा हो रही है कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल अभिनेत्री राशि खन्ना भी भारतीय क्रिकेटर को दिल दे बैठी है। इतना ही नहीं बल्कि इनका अफेयर भी जोरों-शोरों पर है। तो आइए जानते हैं कौन है वह क्रिकेटर जिन पर राशि खन्ना का दिल आ गया है?
जॉन अब्राहम के साथ किया डेब्यू
30 नवंबर 1990 को दिल्ली में जन्मी राशि ने मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘मद्रास कैफे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म में राशि काफी बोल्ड रूप में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया जहां पर वह बड़ी एक्ट्रेस बनकर उभरी। इसके बाद राशि खन्ना ने ‘बेंगल टाइगर’, ‘इमैका नोदिएगल’, ‘अयोग्य’, ‘राजा द ग्रेट’ जैसी साउथ की फिल्मों में काम किया।
राशि खन्ना का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब मशहूर क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के साथ उनका नाम जोड़ा गया। दरअसल, साल 2018 में यह खबरें जोरों शोरों पर रही कि, राशि खन्ना और जसप्रीत एक दूसरे को डट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों एक दूसरे से शादी रचा सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि हर एक जगह जसप्रीत और राशि की डेट करने की चर्चा होने लगी थी। इसके बाद खुद राशि ने इस पर अपनी सफाई पेश की थी।
राशि ने जसप्रीत बुमराह को डेट करने को लेकर कहा था कि, “मुझे नहीं पता कि जसप्रीत कौन हैं? मैं बस इतना जानती हूं कि वो एक क्रिकेटर हैं। इससे ज्यादा मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानती। मैं किसी के साथ भी रिश्ते में नहीं हूँ।” एक्ट्रेस ने कहा था कि, “सोशल मीडिया पर किसी महिला के रिश्ते से जुड़ी ऐसी अफवाह देखने पर दुख होता है।” वहीं जसप्रीत ने इस मामले पर कुछ भी बोलना जरुरी नहीं समझा।
अजय के साथ होगा डिजिटल डेब्यू
बता दें, राशि खन्ना की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वह शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं, वहीं एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।
बात की जाए राशि खान के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह बहुत जल्द ही फिल्म वेब सीरीज ‘रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ में नजर आने वाली है। इस सीरीज में उनके साथ जाने-माने एक्टर अजय देवगन मुख्य किरदार में होंगे। इस वेब सीरीज के जरिए राशि खन्ना का डिजिटल डेब्यू होगा।