साड़ी पहनकर कोरियन लड़की ने किया क्यूट डांस, इंडियन लड़की से बोली– जाने कहां मेरा जिगर गया जी

बॉलीवुड में एक बार फिल्में भले हिट ना हो लेकिन गाने जरूर हिट हो जाते हैं। इन फिल्मी गानों को सुनने का और इन पर नाचने का शौक अधिकतर लोगों को रहता है। यहां तक कि विदेशों में भी इन बॉलीवुड गानों की धूम रहती है। विदेशियों को ये गाने इतने पसंद आते हैं कि वे इस पर डांस भी करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही कोरियन लड़की का डांस दिखाने जा रहे हैं जिसने भारतीय गाने पर नाचकर सभी हिंदुस्तानियों का दिल जीत लिया।
कोरियन लड़की ने बॉलीवुड सॉन्ग पर किया डांस
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंडियन और कोरियन लड़की का डांस बड़ा वायरल हो रहा है। कोरियन लड़की ने भारत की पारंपरिक पोशाक पहन रखी है। वहीं भारतीय लड़की ने कोरिया की पारंपरिक पोशाक को पहना हुआ है। यह दोनों लड़कियां मोहम्मद रफी और गीता दत्त के गाए गाने ‘जाने कहां मेरा जिगर गया जी’ पर शानदार परफॉर्मेंस देती नजर आती है।
इस दौरान कोरियन लड़की का डांस करने का अंदाज सभी का दिल जीत लेता है। वह भारतीय गाने पर बहुत ही प्यारे डांस मूव्स करती हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे के हावभाव भी बड़े शानदार होते हैं। यह कोरियन लड़की इस हिंदी गाने पर लिप सिंक भी करती है। कुल मिलाकर इन दोनों लड़कियों का डांस सबका दिल जीत लेता है। लोग इनके डांस को बड़ा पसंद कर रहे हैं।
डांस मूव्स ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर ये डांस वीडियो korean.g1 नाम के इन्स्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। यह वीडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। इस पर लोग दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “यह बहुत ही प्यारा वीडियो था। भारत को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “यदि हम सभी एक दूसरे के कल्चर की इतनी इज्जत करे तो यकीनन ये दुनिया स्वर्ग बन जाएगी।”
इसके अलावा बहुत से लोग कोरियन लड़की की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आए। वहीं बाकियों ने उनके डांस की वाह वाही की। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी इस कोरियन लड़की को बॉलीवुड संग पर थिरकते हुए देख लीजिए। इसे देखकर आपका दिल भी खुशी से झूम उठेगा।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
वैसे आप लोगों को कोरियन लड़की की यह डांस परफॉर्मेंस कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं। यदि वीडियो पसंद आया तो इस शेयर करना ना भूले।