धार्मिक

राशिफल 1 दिसंबर: महीने के पहले दिन इन 3 राशियों पर मेहरबान हुईं मां लक्ष्मी, मिलेगा बंपर लाभ

आज हम आपको गुरुवार 1 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कैरियर में आ रही बाधा खत्म होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने लंबे समय से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन शानदार रहेगा। किसी यात्रा से अच्छा लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आपकी सेहत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। आपका दिन बहुत ही शानदार साबित होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए सुखद रहेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होगा, जिससे सारी चिंता दूर हो जाएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। कोई पुराना निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल अच्छा बनेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। बहुत दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही मत कीजिए। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। भूमि व भवन से संबंधित कोई नया काम कर सकते हैं। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे। आप अपनी मेहनत और लगन से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका कोई लक्ष्य पूरा होगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज में ध्यान लगा पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। प्रेमियों का समय बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको तरक्की के कुछ अच्छे और नए मौके मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता की तबीयत अच्छी होगी। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को सामाजिक स्तर पर बहुत अच्छी तरह से व्यक्त कर पाएंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आप कहीं बड़ा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी भाग्यशाली रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। सामाजिक स्तर पर आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। माता जी की सेहत में सुधार आएगा, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका असर पड़ सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी।

Related Articles

Back to top button