विशेष

बड़ी अभागन रही ये हिरोइनें, कम उम्र में बनी विधवा, शादी के कुछ समय बाद ही हुआ पति का निधन

लाइफ में एक जीवनसाथी की जरूरत हर किसी को होती है। लेकिन कभी कभी हमारी किस्मत इतनी खराब होती है कि शादी के कुछ सालों बाद ही हमारा जीवनसाथी से साथ छूट जाता है। अब बॉलीवुड की इन अभागन हिरोइनों को ही ले लीजिए। ये बहुत कम उम्र में ही विधवा बन गई। इनके पति जल्दी दुनिया छोड़कर चले गए।

रेखा

प्यार के मामले में रेखा की किस्मत हमेशा ही खराब रही है। उन्होंने साल 1990 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल संग सात फेरे लिए थे। हालांकि शादी के महज 6 महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी थी। आलम ये था कि दोनों ने अलग होने का फैसला तक के लिया था। हालांकि उसके पहले ही मुकेश ने सुसाइड कर लिया। तब रेखा की उम्र 36 थी। वह काम उम्र में ही विधवा बन गई।

लीना चंद्रावरकर

लीना चंद्रावरकर 70 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री थी। हमजोली, रखवाला और महबूब की मेहंदी जैसी फिल्मों का हिस्सा रही लीना का दिल किशोर कुमार पर आया था। उन्होंने किशोर से 1980 में शादी की थी। यह किशोर की चौथी शादी थी। लीना उनकी चौथी बीवी थी। हालांकि शादी को महज सात साल ही हुए थे और 1987 में किशोर कुमार का निधन हो गया। तब लीना सिर्फ 37 साल की थी।

मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी टीवी और फिल्म की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने शांति सीरियल से अभिनय की शुरुआत की थी। फिर वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई। उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री कर के भी खूब लोकप्रियता हासिल की। मंदिरा ने 1999 में प्रोड्यूसर राज कौशल से शादी रचाई थी। शादी के कई साल तक उन्हें मां बनने का सुख नहीं मिला। फिर शादी के 12 साल बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। वहीं वे शादी के 9 साल बाद बेटी को एडॉप्ट कर चुकी थी। लेकिन ये खुशियां ज्यादा सालों तक नहीं रही और 2021 में उनके पति का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

शांतिप्रिया

शांतिप्रिया बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में बतौर अभिनेत्री बहुत एक्टिव रहीं। उन्होंने 1991 में अक्षय कुमार संग सौगंध से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर वह फूल और अंगार में भी नजर आई। बॉलीवुड से पहले वह तमिल और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही। उन्होंने 1999 में सिद्धार्थ रे से शादी की थी। 2004 में कार्डियक अरेस्ट से सिद्धार्थ रे का निधन हो गया। तब एक्ट्रेस महज 35 साल की थी।

विजयता पंडित

एक्ट्रेस विजयता पंडित 80 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1981 में लव स्टोरी बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली शादी समीर मालकन से हुई थी। लेकिन फिर उनसे तलाक ले लेकर वह म्यूजिशियन आदेश श्रीवास्तव संग शादी के बंधन में बंध गई। इस शादी से उन्हें दो बेटे अनिवेश और अवितेश हुए। आदेश को फिर मल्टीपल मायलोमा हो गया। इससे 2015 में उनका निधन हो गया। तब विजयता 48 साल की थी।

Related Articles

Back to top button